7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

42 की उम्र में ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का निधन, ग्वालियर के लड़के से हुई थी पहली शादी

Shefali Jariwala Death: रीमेक सॉन्ग 'कांटा लगा' गाने से मशहुर हुई शेफाली जरीवाला के अचानक निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। शेफाली ने महज 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बॉलीवुड में खूब शोहरत कमाने वाली शेफाली जरीवाला का मध्यप्रदेश के गहरा नाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 29 Jun 2025, 8:02 AM IST

Shefali Jariwala harmeet singh meet brothers

Shefali Jariwala Death (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)

Shefali Jariwala Death: रीमेक सॉन्ग 'कांटा लगा' गाने से मशहुर हुई शेफाली जरीवाला के अचानक निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। शेफाली ने महज 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। शेफाली को लोग 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से जानते थे। बॉलीवुड में खूब शोहरत कमाने वाली शेफाली जरीवाला का मध्यप्रदेश के गहरा नाता है। ये ग्वालियर की बहु रहीं हैं। इनकी पहली शादी ग्वालियर के लिकर कारोबारी गुलजार सिंह के बेटे हरमीत सिंह से हुई थी।

ये भी पढ़े- Shefali Jariwala: 'कांटा लगा गर्ल' का निधन, इसी साल पहुंची थी उज्जैन, देखें वीडियो

शादी फिर तलाक

शेफाली जरीवाला(kata laga girl Shefali Jariwala) की शादी ग्वालियर के हरमीत सिंह से साल 2004 में हुई थी। बता दें कि, हरमीत सिंह की पहचान बॉलीवुड की फेमस संगीतकार जोड़ी मीत ब्रदर्स के रुप में है। शेफाली और हरमीत की शादी सिर्फ 5 साल ही चल पाई और 2009 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक की वजह शेफाली ने मानसिक प्रताड़ना बताया था। शेफाली ने अलग होने के दौरान हरमीत पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने मीडियो को दिए एक बयान में कहा था कि, 'हरमीत के साथ इस रिश्तें में उन्हें भावनात्मक सम्मान नहीं मिला, जिसके कारण वे मानसिक तनाव में रहती थीं।'

शेफाली ने पराग त्यागी से की दूसरी शादी

बता दें कि, हरमीत सिंह से तलाक के बाद शेफाली कई सालों तक सिंगल थी। साल 2014 में उन्होंने टीवी एक्टर पराग त्यागी से दूसरी शादी की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शेफाली और पराग की मुलाकात उनके एक कॉमन फ्रेंड के डिनर पार्टी में हुई थी। कुछ ही समय बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हुई और फिर दोनों में प्यार हो गया। कुछ साल डेट करने के बाद दोनें ने कोर्ट मैरिज कर लिया।