
MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़ी संख्या में प्रदेशभर के किसान मंत्रालय घेराव करने पहुंचे हैं। किसान संघ के द्वार बैनर तले लिंक रोड नंबर-1 स्थित ऑफिस के सामने धरना दे रहे हैं। किसानों की अधिकार रैली में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मांग जानने के लिए पहुंचे हैं।
किसानों की मांग है कि कृषि पंप योजना, तीन साल से एक ही जगह पर पदस्थ बिजली कर्मचारियों का तबादला किया जाए, तहसीलदार को उसके गृह जिले में न रखा जाए, झूठे बिजली के केस वापस लिए जाए, दूध में मिलावट करने वालों की संपत्ति राजसात की जाए, गोवंश पालने वाले किसानों को अनुदान दिए जाए, नहर एवं सिंचाई परियोजना को पूरा किया जाए, पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाए, धान के रेट 3100 रुपए प्रति क्विंटल की जाए।
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने किसानों को आश्वासन दिया है कि सारी मांगों को पूरा करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि किसान वल्लभ भवन आ रहे तो सरकार खुद ही उनके पास आ गई। किसानों के लिए प्रदेश सरकार ने समय-समय पर किसानों के हित में निर्णय लिए हैं। शिकायती ज्ञापन का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
दरअसल, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की तैयारी के चलते सड़कों पर डामरीकरण के चलते किसानों को मेन रोड़ पर धरने की अनुमति नहीं दी गई। जिसके चलते संघ कार्यालय के सामने सर्विस रोड पर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
Published on:
05 Feb 2025 04:02 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
