8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 14% महंगाई भत्ता! बजट में हो सकता है बड़ा ऐलान

MP News: मध्यप्रदेश सरकार 12 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 पेश करने जा रही है। जिसमें कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिल सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश सरकार 12 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 पेश करने जा रही है। जिसमें कर्मचारी, किसान, लाड़ली बहना को बड़ी सौगातें मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार, बजट 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो सकता है। महिला, युवा, किसान और गरीब पर ज्यादा फोकस रह सकता है।

कर्मचारियों का बढ़ सकता है डीए


सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 14 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान है। इसके लिए बजट में राशि का प्रावधान किया जा सकता है। महंगाई भत्ता अभी 50 फीसदी की दर से दिया जा रहा है। जो कि अगले वित्तीय वर्ष में बढ़कर 64 फीसदी हो जाएगा। साथ ही संविदा कर्मचारियों की पारिश्रमिक में 4 फीसदी की सालाना वृद्धि के हिसाब से बजट में प्रावधान किया जा सकता है।

कितना है राज्य सरकार का अनुमानित बजट


राज्य सरकार का अनुमानित बजट 4 लाख करोड़ में से करीब 1.80 लाख करोड़ रुपए है। इसमें वेतन-भत्ता, पेंशन और ब्याज सहित कई खर्चे सरकार को चुकाने होंगे। बजट का 45 प्रतिशत इन सब खर्चों के लिए रखा जाएगा।

बता दें कि, सरकार के द्वारा साल 81 हजार नई भर्तियां की जाएगी। इसकी वजह से राज्य सरकार का खर्च पिछले सालों की तुलना में अधिक हो जाएगा।