16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में AI से पैदा होंगी ‘बछिया’, पशुपालकों को मिलेगी 14 लाख तक की सब्सिडी

MP News: मध्यप्रदेश के पशुपालकों को 14 लाख रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी।

2 min read
Google source verification
mp news

फोटो- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश में आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन यानी एआई की मदद से अब बछिया भी पैदा हो सकेंगी। इस तकनीक के जरिए बछिया का सीमन गाय के गर्भाशय में इम्प्लांट किया जाता है। इस एआई तकनीक को अपनाने वाला मध्यप्रदेश देश का दूसरा राज्य है। इसका इस्तेमाल उत्तराखंड में शुरु हो चुका है।

दरअसल, राजधानी भोपाल के सेंट्रल सीमन स्टेशन में 2 लाख सेक्स सॉर्टेड सीमन ही तैयार किए जा रहे है। इसके लक्ष्य गोवंश की नस्ल को सुधारने के साथ-साथ दूध उत्पादन में बढ़ोत्तरी करना है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने इस नई और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल शुरु किया है। जिसे सेक्स सॉर्टेड सीमेन कहा जाता है। इस तकनीक के इस्तेमाल से 90-95 प्रतिशत मादा यानी बछिया पैदा होती है। सरकार ने 5 साल में 25 लाख सेक्स सॉर्टेड सीमन के उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

एक यूनिट 42 लाख रुपए की होगी

प्रदेश सरकार ने दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए इस योजना की शुरुआत की है। इसके तहत 25 दुधारू पशुओं की एक यूनिट स्थापित की जाएगी। जिसमें एक यूनिट की लागत लगभग 42 रुपए होगी। राज्य के निवासी इस योजना के लिए पात्र होंगे। इसमें उन्हें ट्रेनिंग लेनी जरूरी होगी। हालांकि, एक व्यक्ति केवल 200 पशु पाल सकता है।

14 लाख रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी

डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनू योजना के तहत 25 दुधारू की पशुओं की एक यूनिट स्थापित करने के लिए 42 लाख रुपए तक का लोन सरकार की ओर से मुहैया कराया जाएगा। इसमें एससी-एसटी वर्ग को 33 फीसदी (करीब 14 लाख), सामान्य और ओबीसी वर्ग को 25 फीसदी (करीब 10 लाख) की सब्सिडी मिलेगी। ये योजना खासकर उन किसानों या पशुपालकों के लिए हैं। जो कि डेयरी क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम करना चाहते हैं। उन्हें सरकार की ओर से आर्थिक सहयोग भी दिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप विभागीय वेबसाइट https://mpdah.gov.in/ पर जा जाकर विभागीय सॉफ्टवेयर वाले ऑप्शन का चुनाव करके डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनू योजना में क्लिक करके अधिक जानकारी ले सकते हैं।