4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में लगी भीषण आग, पति-पत्नी जलकर खाक, पोटली में ले जानी पड़ी हड्डी और राख

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी घटना सामने आई है। जहां पति-पत्नी जिंदा जलकर राख हो गए हैं। पुलिस शवों को पोटली में भर ले गई।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ा मामला सामने आया है। जहां आग लगने से पत्नी-पति जिंदा जल गए हैं। दोनों की बिस्तर पर हडि्डयां और राख मिली है। पड़ोसियों की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने शव को पोटलियों में बांधकर ले गई।

यह पूरा मामला मिसरोद थाना क्षेत्र के जाटखेड़ी का है। जहां बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात पड़ोसियों ने कमरे से धुआं उठते देखा था। मामले का खुलासा जाकर तब हुआ जब पति-पत्नी का शव जली हालत में मिले। मृतकों की पहचान सतीश बिरोड़ और आमृपाली के रूप में हुई है।

घर का दरवाजा तोड़कर पड़ोसी घर में घुसे


गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने सतीश के कमरे से धुआं उठते देखा। जिसके बाद परिजनों को पूरे मामले की सूचना दी। पड़ोसी जब घर पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। जिसे तोड़कर अंदर गए तो बिस्तर पर सतीश और आमृपाली के शव बुरी तरह से जले हुए पड़े थे।


तीन साल पहले हुई थी दोनों की शादी


सतीश और आम्रपाली की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। मृतक सतीश की बातचीत माता-पिता से बंद चल रही थी। दोनों के बीच अनबन की बात सामने है। आग लगने की घटना पड़ोस में रह रहे माता-पिता को भी नहीं पता लगी।

शवों को पोटली में भरकर ले गई पुलिस


पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के शव इतनी बुरी तरह जले हुए मिले हैं कि उसमें से मांस गायब है। सिर्फ हडि्डयां और राख बची हैं। दोनों के शव की हडि्डयों को पोटली में बांधकर भेजा गया है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।