भोपाल

करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित चार रिहा, जीवन सिंह बोले- समझौता नहीं करेंगे…

MP News: करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर समेत चार लोगों को रिहा कर दिया है।

2 min read
Jul 14, 2025
फोटो- जीवन सिंह शेरपुर फेसबुक/पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश के हरदा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर समेत 4 लोगों को पुलिस ने सर्शत रिहा कर दिया है। सोमवार की सुबह करीब 7 बजकर 15 मिनट पर इन्हें जिले की सीमा के बाहर छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें

करणी सेना पर लाठीचार्ज के बाद सड़क पर उतरा राजपूत समाज, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार को चेताया


हरदा के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे जीवन सिंह


प्रशासन की ओर से जीवन सिंह शेरपुर को जिला सीमा से बाहर छोड़ दिया गया है। उनसे लिखित में लिया गया है कि वह हरदा में किसी भी तरह के आंदोलन या प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे।



जीवन सिंह बोले- समझौता नहीं होगा


रिहा होने के बाद करणी सेना परिवार के अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि हमारे चार साथियों को रिहा किया गया है। 54 साथी अभी अंदर हैं। आज दिन में सभी को रिहाई दे दी जाएगी। अभी कोई साथी हरदा न आए। ये लड़ाई इंकलाब की लड़ाई है। लोकातांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़ेंगे। हमने अन्याय को सहन किया है। न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। हम अपमान को भूले नहीं हैं। जल्द नए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

देवास पहुंचे जीवन सिंह शेरपुर


जीवन सिंह अपने साथियों के साथ देवास पहुंचे। यहां पर उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सभी साथियों के रिहा होने बाद बैठक आयोजित करके आगे की रूपरेखा तैयार करेंगे, मुख्यमंत्री जी से मिलकर उनको सारे एविडेन्स, रिपोर्ट और वीडियो पेश करेंगे, संघर्ष तो जारी रहेगा जब तक जीवन में प्राण रहेंगे।



दिग्विजय सिंह अपने बेटे जयवर्धन सिंह के साथ जाएंगे हरदा


पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अपने बेटे जयवर्धन सिंह के साथ सोमवार की दोपहर हरदा पहुंचेंगे। उन्होंने लाठीचार्ज की घटना पर कहा कि एमपी पुलिस की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इधर, श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा भी आज हरदा पहुंचेंगे।

Published on:
14 Jul 2025 01:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर