
MP News: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड(एनडीडीबी) ने सांची के प्रबंधन को संभालते ही एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) से संबद्ध सहकारी दुग्ध संघों ने किसानों से खरीदे जा रहे दूध के दाम को बढ़ा दिया है। किसानों के द्वारा दुग्ध समितियों को दूध बेचते हैं।
दरअसल, रेट बढ़ाए जाने से किसानों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। अभी अमूल ने कुछ दिनों पहले ही 2 प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए थे। अभी किसानों को प्रतिकिलो फैट के रेट 60 रुपए तक बढ़ाए गए हैं।
ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघ ने समितियों के दुग्ध उत्पादकों से दूध 700 रुपए प्रति फैट खरीदा जाता था। जो कि अब 760 रुपए प्रति किलोग्राम फैट पर खरीदा जा रहा है। इससे किसानों को 60 रुपए अधिक दाम मिलेगा।
उज्जैन सहकारी दुग्ध संघ के द्वारा 20 रुपए बढ़ाए गए हैं। यहां पहले 760 रुपए में दूध खरीदा जा रहा था। अब 780 रुपए में खरीदा जा रहा है।
बुंदेलखंड सहकारी दुग्ध संघ पहले 780 रुपए प्रति खरीदा जा रहा था। जो कि अब 810 रुपए के हिसाब से खरीदा जा रहा है।
Published on:
02 May 2025 08:08 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
