22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी की ‘हवा’ में घुला जहर: AQI 300 पार, ताजा रिपोर्ट ने चौंकाया

MP News: मध्यप्रदेश में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे कई शहरों की हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है।

2 min read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश में सर्दी का दौर शुरु होते ही हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबासाइट में उपलब्ध रियल टाइम आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश के कई शहरों में pm 2.5 यानी धूल के बारीक कणों का लेवल बढ़ा हुआ है। लोग घरों से मास्क लगाकर बाहर निकल रहे हैं। हालांकि, ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा रोगियों को सावधानी बरतनी चाहिए।

कहां सबसे खराब स्थिति

सबसे खराब स्थिति की बात करें तो सिंगरौली की है। यहां पर सूर्य किरण भवन दुधिचुआ में AQI 350 दर्ज किया गया। ट्रॉमा सेंटर पर AQI 341 दर्ज किया गया। वहीं, भोपाल प्रदेश का दूसरा सबसे दूषित शहर रहा। यहां पर टीटी नगर पर AQI 335, कलेक्ट्रेट परिसर में AQI 322 और पर्यावरण परिसर में AQI 302 दर्ज की गई। मंडीदीप के न्यू इंडस्ट्रियल एरिया में AQI 322 दर्ज की गई। देवास के भोपाल चौराहा में AQI 309 दर्ज की गई। ऐसी ही स्थिति नरसिंहपुर के डीईओ ऑफिस की रही। यहां पर AQI 304 दर्ज की गई। यह सभी इलाके रेड जोन में शामिल हैं।

ग्वालियर-इंदौर की स्थिति भी चिंताजनक

ग्वालियर के महाराज वाड़ा में 206 और डीडी नगर में 286 AQI दर्ज की गई। सबसे खराब हवा की स्थिति डीडी नगर में रही। हालांकि, इसमें इंदौर भी कुछ पीछे नहीं है। छोटी ग्वालटोली इलाके में 258 AQI दर्ज की गई।

क्यों बढ़ता है AQI

जानकारों की मानें तो अक्सर ठंड के सीजन में AQI बढ़ता है। ठंड में गाड़ियों से निकलने वाली हानिकारक गैस वायुमंडल में ठहरी रह जाती हैं। जो डिजॉल्व नहीं हो पाती है।