22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP के बड़े कांग्रेसी नेता पर पत्नी ने कराई FIR, दहेज-मारपीट के लगे आरोप

MP News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र सिंह चौहान पर उनकी पत्नी एफएआईआर दर्ज कराई है।

less than 1 minute read
Google source verification
bhopal news

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां कांग्रेस के सीनियर नेता महेंद्र सिंह चौहान पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पत्नी शिखा चौहान पेशे से बैंक में मैनेजर हैं। उन्होंने कांग्रेसी नेता के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि पति के द्वारा दहेज में दो करोड़ रूपये मांगे जा रहे थे। इसके साथ ही मारपीट करके घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान पर मारपीट और दहेज प्रताड़ना की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

कांग्रेस नेता ने दी सफाई

कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उनकी पत्नी द्वारा उन्हें पिछले 15 साल से ब्लैकमेल किया जा रहा है। जब मेरी ओर से तलाक का नोटिस दिया गया। तब जाकर पत्नी ने एफआईआर दर्ज कराई है।

पत्नी ने जान को खतरा बताया

पत्नी शिखा ने आरोप लगाया कि उनका बेटा हॉस्टल में रहता है और वह भोपाल में अकेली रहती हैं। उन्हें पति से जान का खतरा है। उनके पास दो लाइसेंसी बंदूक हैं। उनके द्वारा कई बार मुझे जान से मारने की कोशिश की गई है।

हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।