22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगलसूत्र छीनकर बोला- आज तू विधवा होगी, फिर कमरे में चला गया पति…

MP News: पत्नी से विवाद कर रहे युवक को मां ने डांटा था, युवक ने गुस्से में पत्नी का मंगलसूत्र छीना और कमरे में जाकर जान दे दी।

2 min read
Google source verification
BHOPAL

Husband snatches wife mangalsutra says you will widow today and commits suicide

MP News: मध्यप्रदेश के बैरागढ़ क्षेत्र में एक युवक ने शनिवार देर रात घर में पत्नी से हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक शराब के नशे में घर पहुंचा था और खुदकुशी करने से ठीक पहले उसने पत्नी से विवाद के दौरान उसका मंगलसूत्र छीनते हुए कहा था कि आज तू विधवा होगी। पत्नी से इतना कहने के बाद युवक कमरे में गया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

मंगलसूत्र छीनकर कहा- आज तू विधवा होगी

बैरागढ़ क्षेत्र में रहने वाले 24 साल के विशाल अहिरवार ने शनिवार देर रात घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। विशाल एक कपड़े की दुकान पर सेल्समैन था। वो शनिवार रात को शराब के नशे में घर पहुंचा था। शराब के नशे में विशाल पत्नी से विवाद कर रहा था जिसके कारण मां ने उसे डांटा था। मां की डांट से दुखी होकर विशाल ने पत्नी के गले से उसका मंगलसूत्र छीना और कहा था कि आज तू विधवा होगी। इतना कहने के बाद वो अपने कमरे में चला गया था।

कमरे में लगाई फांसी

कमरे में जाने के बाद विशाल ने पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब काफी देर तक विशाल कमरे के बाहर नहीं निकला तो पत्नी और मां ने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा थोड़ा तो विशाल फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने विशाल का शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।