
100-hour continuous T20 cricket tournament begins in Bhopal - Demo pic
Bhopal- भोपाल में लगातार 100 घंटे चलनेवाला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरु हुआ है। सीएम मोहन यादव ने नेहरू नगर के पुलिस लाइन ग्राउंड में इसका शुभारंभ किया। यहां शुक्रवार सुबह ‘राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव 2026 - नॉट आउट @100’ की शुरुआत हुई। सीएम मोहन यादव ने इस क्रिकेट टूर्नामेंट को अभिनव पहल करार दिया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर भी ‘राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव 2026 - नॉट आउट @100’ के संबंध में पोस्ट कर दिव्यांगों व क्रिकेट प्रेमियों के लिए इसकी खासियत का उल्लेख किया। आयोजकों का दावा है कि दुनिया में अभी तक लगातार 100 घंटे तक कोई भी टूर्नामेंट नहीं हुआ है। ऐसे में विश्व रिकार्ड के लिए संबंधित संस्थाओं से संपर्क किया गया है।
राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव 2026 नॉट आउट @100 दिन-रात चलेगा। इसमें कुल 25 टी-20 मैच खेले जाएंगे। लगातार 100 घंटे तक आयोजित टूर्नामेंट में देश के 8 राज्यों की दिव्यांग क्रिकेट टीमें शामिल हुई हैं। टूर्नामेेंट का
समापन 26 फरवरी को शाम 4 बजे होगा।
टास्क इंटरनेशनल संस्था के तत्वावधान में यह टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट के संयोजक राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि करीब 50 क्रिकेट टीमों के करीब 600 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। गिनीज बुक Guinness World Records, एशिया बुक Asia Book of Records और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स Limca Book of Records के लिए संस्थाओं को आवेदन किया गया है।
नॉट आउट @100 टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि दिव्यांगजनों के हुनर को राष्ट्रीय मंच देने का यह सशक्त प्रयास है। 24 घंटे लगातार और कुल 100 घंटे तक बिना रुके चलने वाला टूर्नामेंट अपने आप में अनूठा प्रयोग है।
सीएम मोहन यादव ने इस टूर्नामेेंट के संबंध में ट्वीट भी किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-
आज पुलिस लाइन स्टेडियम, भोपाल में माननीय क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री @ajayjamwalbjp जी के साथ 'राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव-2026 नॉट आउट @ 100 का शुभारंभ कर खिलाड़ियों को बधाई व उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलने का यह अद्भुत संकल्प, सराहनीय है।
Updated on:
22 Feb 2026 02:48 pm
Published on:
22 Feb 2026 02:47 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
