22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल की 7 विधानसभा सीटों पर बढ़े इतने लाख वोटर, जाने इनमें कितने नए मतदाता

SIR : मध्य प्रदेश समेत भोपाल जिले में चले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 22 साल में पहली बार वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर शुद्धिकरण किया गया है। करीब 100 दिन चली इस प्रक्रिया में जिले की सातों विधानसभा सीटों के मतदाताओं में बड़ा बदलाव हुआ है। पहले चरण […]

2 min read
Google source verification
SIR

भोपाल जिले के फाइनल मतदाता सूची जारी (Photo Source- Patrika)

SIR :मध्य प्रदेश समेत भोपाल जिले में चले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 22 साल में पहली बार वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर शुद्धिकरण किया गया है। करीब 100 दिन चली इस प्रक्रिया में जिले की सातों विधानसभा सीटों के मतदाताओं में बड़ा बदलाव हुआ है। पहले चरण में करीब 3 लाख 80 हजार नाम सूची से हटाए गए, जबकि कुल 1 लाख 40 हजार नाम जोड़े गए। इनमें 82 हजार नए मतदाता शामिल हैं, जिन्होंने एसआईआर के दौरान फार्म-6 जमा किया था।

शनिवार को कलेक्ट्रेट में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित क राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूची सौंपी गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह वर्चुअली जुड़े। उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता समेत अन्य अधिकारी और दलों के प्रतिनिधि भी इस दौरान मौजूद रहे।

100 दिन चला SIR

-पहला चरण

04 नवंबर से शुरू हुई एसआईआर प्रक्रिया के तहत बैरसिया, उत्तर, नरेला, दक्षिण-पश्चिम, मध्य, गोविंदपुरा और हुजूर विधानसभा क्षेत्रों की 2025 की मतदाता सूची का सत्यापन किया गया। शुरुआती लिस्ट में सातों सीटों के क्षेत्रों में कुल 21 लाख 25 हजार 908 मतदाता थे। सत्यापन के बाद 16 लाख 87 हजार 033 मतदाता प्रमाणित हुए, जबकि 4 लाख 38 हजार 875 नाम हटाए गए।

-दूसरा चरण

दूसरे चरण में नो-मैपिंग, तार्किक विसंगतियों और फार्म-6, 7 एवं 8 की सुनवाई के बाद संशोधित सूची तैयार की गई। इस चरण में 23 हजार 616 नाम विलोपित किए गए और काटे गए नामों में से 58 हजार 420 का पुनः सत्यापन किया गया।

जिले में कुल 17.45 लाख मतदाता

अंतिम प्रकाशन के बाद जिले में कुल 17 लाख 45 हजार 453 मतदाता दर्ज हुए हैं। सर्वाधिक मतदाता हुजूर (3,36,295) और गोविंदपुरा (3,20,746) में हैं। इसके अलावा बैरसिया में 2,45,030, नरेला में 2,83,893, उत्तर में 2,05,605, दक्षिण-पश्चिम में 1,72,610 और मध्य में 1,81,274 मतदाता हैं। इसे जांचने के लिए जिलेभर में कुल 2,289 मतदान केंद्र बनाए गए।

लिंगानुपात और वरिष्ठ मतदाता

जिले में एक हजार पुरुष मतदाताओं पर 964 महिला मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों में उत्तर (988), मध्य (987) और दक्षिण-पश्चिम (983) में महिला मतदाताओं की स्थिति बेहतर है, जबकि बैरसिया (917) में यह अनुपात कम है।

जिले में 90 से 120 वर्ष आयु वर्ग के 2,219 वरिष्ठ मतदाता भी पंजीकृत हैं। इनमें 90-99 वर्ष के 2,094, 100-109 वर्ष के 118 और 110-119 वर्ष के चार मतदाता शामिल हैं।

नाम जोड़ने-संशोधन की प्रक्रिया जारी

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार का कार्य निरंतर जारी रहेगा। नए मतदाता फार्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

नाम में सुधार के लिए फार्म-8 और आपत्ति के लिए फार्म-7 जमा किया जा सकता है। इस व्यापक शुद्धिकरण से जिले की मतदाता सूची अधिक पारदर्शी और अद्यतन हो गई है, जिससे आगामी चुनावों की तैयारी और मजबूत मानी जा रही है।