
एमपी में फिर बारिश का अलर्ट (Photo Source- Patrika)
Rain Alert :मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम में हो रहे बदलाव के कारण बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। हालांकि, आज रविवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। वहीं, आगामी 24 घंटों बाद यानी कल सोमवार को 7 जिलों में पानी गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की वजह से एमपी में मौसम का मिजाज बदला है।
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, धार, खंडवा, रतलाम और रायसेन समेत 15 से ज्यादा जिलों में पानी गिरा। आज रविवार को कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन कल सोमवार को कुछ जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। IMD के मुताबिक, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, मंडला, सिवनी, अनूपपुर और डिंडोरी में पानी गिर सकता है।
फरवरी के शुरुआत में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रहा। जिसकी वजह से फसलों को नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने सर्वे के निर्देश दिए। अब फरवरी के महीने में चौथीं बार बारिश की चेतावनी है। वहीं पानी गिरने से प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
Updated on:
22 Feb 2026 09:15 am
Published on:
22 Feb 2026 09:15 am
