22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली पर रेलवे की सौगात, देश के इन राज्यों के लिए चलेंगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल

Railway Holi special trains : एमपी समेत देश के अलग-अलग राज्यों के लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। एक ट्रेन डॉ. आंबेडकर नगर से पटना के बीच चलाई जाएगी।

2 min read
Google source verification
Railway Holi special trains

होली पर रेलवे चला रहा 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें (Photo Source- Patrika)

Railway Holi special trains : होली को मद्देनजर रखते हुए रेलवे ने मध्य प्रदेश समेत देश के अलग-अलग राज्यों के लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। एक ट्रेन डॉ. आंबेडकर नगर से पटना के बीच चलाई जाएगी। इसे देश के अन्य राज्यों से एमपी आने वाले या एमपी से अन्य राज्यों को जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत बताया जा रहा है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने मीडिया से चर्चा में कहा कि, ट्रेन नंबर 09343 डॉ. आंबेडकर नगर-पटना साप्ताहिक स्पेशल हर गुरुवार को शाम 06.00 बजे डॉ. आंबेडकर नगर से चलकर रतलाम मंडल के इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन एवं मक्सी होते हुए अगले दिन शाम 06.30 बजे पटना पहुंचेगी। ये ट्रेन डॉ. आंबेडकर नगर से 26 फरवरी से 26 मार्च 2026 तक चलाई जाएगी।

इसी तरह ट्रेन नंबर 09344 पटना-डॉ. आंबेडकर नगर स्पेशल हर शुक्रवार को रात 09.30 बजे पटना से चलकर रतलाम मंडल के मक्सी, उज्जैन, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज एवं इंदौर होते हुए अगली रात 11.55 बजे डा. आंबेडकर नगर पहुंचेगी। ये ट्रेन पटना से 27 फरवरी से 27 मार्च के बीच चलाई जाएगी।

दोनों दिशाओं में इन शहरों में रुकेगी ट्रेन

ये स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच लगाए गए हैं।

मुंबई सेंट्रल से बनारस और कटिहार के लिए विशेष ट्रेनें

-ट्रेन नंबर 09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस स्पेशल हर बुधवार को 10.30 बजे मुंबई सेंट्रल से चलकर रतलाम मंडल के रतलाम होते हुए शुक्रवार सुबह 10.30 बजे बनारस पहुंचेगी। ये ट्रेन 4 मार्च से 25 मार्च के बीच चलाई जाएगी।

-ट्रेन नंबर 09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल स्पेशल हर शुक्रवार को दोपहर 02.30 बजे बनारस से चलकर रतलाम होते हुए रविवार को 04:20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 6 मार्च से 27 मार्च तक चलेगी।

-ट्रेन नंबर 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल हर शनिवार को सुबह 10.55 बजे मुंबई सेंट्रल से चलकर रतलाम एवं उज्जैन होते हुए सोमवार को 07.30 बजे कटिहार पहुंचेगी। ये ट्रेन 21 फरवरी से 28 मार्च के बीच चलाई जाएगी।

-ट्रेन नंबर 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल हर मंगलवार को रात 00.15 बजे कटिहार से चल कर उज्जैन और रतलाम होते हुए 18.40 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। ये ट्रेन 24 फरवरी से 31 मार्च के बीच चलाई जाएगी।

वडोदरा से गोरखपुर और मऊ के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

-ट्रेन नंबर 09111 वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल हर सोमवार शाम 07.00 बजे वडोदरा से चलकर रतलाम होते हुए अगले दिन रात 11.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ये ट्रेन 23 फरवरी से 23 मार्च के बीच चलाई जाएगी।

-ट्रेन नंबर 09112 गोरखपुर-वडोदरा स्पेशल हर बुधवार सुबह 05.00 बजे गोरखपुर से चलकर रतलाम होते हुए अगली सुबह 08.35 बजे वडोदरा पहुंचेगी। ये ट्रेन 25 फरवरी से 25 मार्च के बीच चलाई जाएगी।

-ट्रेन नंबर 09195 वड़ोदरा-मऊ स्पेशल हर शनिवार शाम 07.00 बजे वड़ोदरा से चलकर रतलाम होते हुए अगली रात 08.45 बजे मऊ पहुंचेगी। ये ट्रेन 21 फरवरी से 28 मार्च के बीच चलाई जाएगी।

-ट्रेन नंबर 09196 मऊ-वड़ोदरा स्पेशल हर रविवार रात 11.15 बजे मऊ से चलकर रतलाम होते हुए मंगलवार रात 12.45 बजे वड़ोदरा पहुंचेगी। ये ट्रेन 22 फरवरी से 29 मार्च के बीच चसाई जाएगी।