6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना हेलमेट स्कूटी पर जा रही महिला को पुलिस ने रोका, चालान न भरने पर जड़ा जोरदार थप्पड़!

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। जहां एक प्रधान आरक्षक द्वारा महिला को थप्पड़ जड़ा गया।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ा मामला सामने आया है। जहां अवधपुरी पुलिस ने वाहनों की चेकिंग करते समय महिला के साथ मारपीट शुरु कर दी। बताया जा रहा है कि महिला बिना हेलमेट के थी। इस पर चालान भरने को कहा गया तो विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मी ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया।

दरअसल, अवधपुरी पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग चलाई जा रही थी। इसी दौरान महिला बिना हेलमेट के पकड़ी गई। चालान नहीं भरने की बात पर विवाद शुरु हो गया। तभी गुस्से में आकर पुलिसकर्मी ने थप्पड़ जड़ दिया।

मामला संज्ञान में आते ही डीसीपी ने दोनों प्रधान आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है। महिला ने प्रधान आरक्षक के खिलाफ मारपीट, धमकाने और अपशब्द कहने का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, वीडियो बनाने की प्रधान आरक्षक की भूमिका की जांच हो रही है।

इधर, महिला थाना टीआई अंजना दुबे ने बताया कि अवधपुरी इलाके में गुरुवार को चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान 33 वर्षीय महिला को रोका गया। महिला बिना हेलमेट के थी। तभी चालान काटने की बात कही गई। इस बात महिला ने विरोध किया तो चेकिंग कर रहे प्रधान आरक्षक अतुल चौकसे से बहस शुरु हो गई।

जब महिला अवधपुरी थाने पहुंची तो उसकी शिकायत सुने बिना ही उसे थाने से चलता कर दिया गया। इसके बाद महिला के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया गया। इस बात को महिला ने पुलिस के आला-अफसरों तक पहुंचा दी। जिसके जांच की जिम्मेदारी महिला थाना पुलिस को सौंप दी गई। पुलिस ने रविवार को एफआईआर दर्ज कर ली है।