7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सीएम को दिया तोहफा, गदगद हुए मोहन यादव बोले अनमोल भेंट, धन्य हूं

MP News: दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश में हैं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, आज महाकाल में किए दर्शन...

2 min read
Google source verification
mp news

सीएम डॉ. मोहन यादव को एमपी की यात्रा की स्मृति स्वरूप राष्ट्रपति भवन का छायाचित्र भेंट करतीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू.

MP News: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज गुरुवार को वे धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल दर्शन करने पहुंचीं। मध्यप्रदेश के दौरे पर आई द्रोपदी मुर्मू ने का एमपी में भव्य स्वागत किया गया।

इंदौर-उज्जैन के दौरे पर आई राष्ट्रपति ने प्रदेश के मुखिया सीएम मोहन यादव को उपहार दिया। राष्ट्रपति से भेंट पाकर खुश हुए सीएम ने उन्हें आभार जताते हुए कहा अनमोल भेंट…।

संबंधित खबरें

MP: राष्ट्रपति ने को पसंद आई कोसा और महेश्वरी, खरीदी 33 हजार की 2 साड़ी, आज महाकाल दर्शन करेंगी द्रोपदी मुर्मू

राष्ट्रपति के सामने प्रदेश की बैगा बेटी ने सुनाई संघर्ष से सफलता की कहानी, गांव से 20 साल का जलसकंट खत्म

आज से दो दिन MP में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, कल उज्जैन में करेंगी महाकाल दर्शन

President Draupadi Murmu in MP: राष्ट्रपति भवन की तर्ज पर रेसीडेंसी कोठी की ‘किलाबंदी’, बने नो फ्लाइंग जोन

बचपन से मीठे की बेहद शौकीन हैं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, पहली कमाई पर जी भर खाई और खिलाई ये मिठाई


इस संदर्भ का ट्वीट कर सीएम मोहन यादव ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है…

'अनमोल भेंट…

आज महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने मध्यप्रदेश यात्रा की स्मृति स्वरूप राष्ट्रपति भवन का छायाचित्र भेंट किया।

महामहिम जी आपके इस अनमोल उपहार से अभिभूत और धन्य हूँ!'

सीएम ने राष्ट्रपति को गिफ्ट की चंदेरी की साड़ी

बता दें कि सीएम मोहन यादव ने इंदौर दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को चंदेरी की साड़ी तोहफे के रूप में दी है। तो उधर मृगनयनी एम्पोरियम में पहुंचे कलाकारों ने भी राष्ट्रपति की जमकर मेहमान नवाजी की और उन्हें तोहफे देकर आभार जताया।

मृगनयनी से 33 हजार की शॉपिंग, यूपीआई से किया पेमेंट

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मृगनयनी एम्पोरियम में कलाकरों से मुलाकात तो की ही, वहीं शॉपिंग भी की। राष्ट्रपति ने यहां से 33 हजार रुपए की 2 साड़ियां खरीदीं और UPI से इनका पेमेंट किया।