
MP News: मध्यप्रदेश में एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु की जाएगी। इसकी प्रक्रिया साल 2025 के जनवरी महीने से होगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रियों को इस काम को देखने के लिए कहा है। इधर, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी विभागों के खाली पदों की जानकारी मांगी है।
दरअसल, अभी प्रदेश में सात लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। खाली पदों पर भर्ती न होने के कारण विभागों के द्वारा आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों से चलाया जा रहा है। जिसको देखते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने खाली पदों को भरने का निर्णय लिया है।
मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा सभी विभागों से खाली पदों की जानकारी मांगी गई है। इसके साथ ही ये भी पूछा गया है कि अगस्त 2022 तक किस श्रेणी के कितने पदों की भर्ती की गई। इसके साथ अगस्त 2022 की भर्ती के बारे में पूछा गया है कि कितने पदों पर भर्ती हुई है। इनके परिणाम जारी हुए या नहीं, चयनित अभ्यर्थियों ने पदभार ग्रहण किया या नहीं। वहीं 31 मार्च 2025 तक कितने पदों पर भर्ती होगी। वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजकर भर्ती के लिए कब की स्वीकृति ली गई। इन सभी चीजों की जानकारी मांगी गई है।
खाली पदों को भरने के लिए मुख्य सचिव राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। वहीं नए साल से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
इधर, जानकारी सामने आ रही है कि साल 2025-26 के बजट की प्रक्रिया भी शुरु हो गई है। इसमें कर्मचारियों के वेतन-भत्ते के लिए प्रावधान किया जाएगा। एक लाख पदों की भर्ती के हिसाब से बजट का प्रावधान रखा जाएगा।
Updated on:
10 Nov 2024 06:24 pm
Published on:
10 Nov 2024 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
