10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: मध्यप्रदेश में बढ़ गई महापौर, पार्षद, अध्यक्ष की सैलरी, अब मिलेंगे इतने रूपए

MP Mayor Salary Increase 2024 Update: मध्यप्रदेश सरकार ने महापौरों, उपाध्यक्ष, पार्षद को बड़ा तोहफा दिया है। जिसमें उनकी सैलरी बढ़ा दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
MP mayor salary increase

MP Mayor Salary Increase 2024 Update: मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए महापौरों की सैलरी बढ़ा दी है। अब उन्हें 22 हजार रुपए की जगह महीने में 26400 रुपए मिलेंगे। वहीं इसके अलावा उपाध्यक्ष, पार्षद, नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, समेत नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षद की सैलरी में भी बढ़ोत्तरी की गई है।

बता दें कि, सोमवार को सीएम हाउस में देवी अहिल्या बाई होलकर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 413 नगरीय निकायों से 3300 जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि अच्छा काम करने वाले नगर निगम को 5 करोड़ और नगर पालिक को 2 करोड़ का इनाम दिया जाएगा।

सिंगल क्लिक में TDR का किया लोकार्पण


सीएम डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से TDR (ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स) का लोकार्पण किया। उनका कहना था कि जहां-जहां सड़क का चौड़ीकरण हुआ है। वहां पर मुआवजे का मुद्दा था। आज से अगर नगर निगम एरिया में 24 मीटर से बड़ी सड़कों के चौड़ीकरण के लिए किसी भी जमीन या मकान लेंगे। तो उसे फ्लोर रेश्यो एरिया के हिसाब से मुआवजा देंगे। इसका पैसा नगर निगम के पास आएगा।