लव जिहाद मामले की जांच डीसीपी जोन-2 के अंतर्गत हुई थी, जिसे अब डीसीपी जोन-1 से वेरिफाई कराया जा रहा है। एमपी पुलिस आरोपियों के एक कारोबारी से संबंधों की जांच भी कर रही है, जो उन्हें सुविधाएं उपलब्ध करवाता था। मामले में स्वतंत्र रूप से साक्ष्य और बयानों की पुष्टि की जा रही है, क्योंकि सीनियर अफसरों को मामले की जांच प्रभावित होने की भी आशंका है।