13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सबसे ज्यादा एमपी की महिलाएं पीती हैं शराब’: जीतू पटवारी के बयान पर मचा घमासान, सीएम ने कहा- ये अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

MP News: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के द्वारा दिए गए बयान से प्रदेश भर में बवाल मच गया है। सीएम डॉ मोहन यादव ने उनके बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस का विवादों से नाता टूटने का नाम ही नहीं ले रहा है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोमवार को अपने आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे और सरकारी रिपोर्ट का हवाला देते कहा था कि महिलाएं सबसे ज्यादा शराब, अगर पूरे देश में कहीं पीती हैं तो मप्र की पीती हैं। इस बयान को सीएम डॉ मोहन यादव ने बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

क्या था जीतू पटवारी का बयान

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा था कि महिलाएं सबसे ज्यादा शराब, अगर पूरे देश में कहीं पीती हैं तो मप्र की पीती हैं। मप्र को यह तमगा मिला है। यह समृद्ध मप्र का सपना देखने वाली बीजेपी ने प्रदेश के हालात कर दिए हैं। देश में शराब का सबसे ज्यादा खपत कहीं हैं तो मप्र में है।

सीएम मोहन यादव ने बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लाड़ली बहनों को शराबी बताना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हरतालिका तीज के पावन पर्व के दिन बहनों का यह अपमान हमारी सरकार और पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए और मध्यप्रदेश की बहनों को अपमानित करने वाले को पद से हटाना चाहिए।

इधर, भाजपा महिला मोर्चा की नाराज कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो ने राजधानी भोपाल स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहे पर राहुल गांधी और जीतू पटवारी के पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।