11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीतू के गुर्गों की कुंडली तैयार कर रही एमपी पुलिस, डोजियर भी किए तैयार

Councillor Kamlesh Kalra House Attack Case: पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हमला करने वालों पर MP पुलिस ने कसा शिकंजा, जीतू यादव के गुर्गों की तैयार कर रही कुंडली...

less than 1 minute read
Google source verification
jitu yadav

Councillor Kamlesh Kalra House Attack Case: पार्षद कमलेश कालरा के घर 4 जनवरी को हमला करने वाले जीतू के गुर्गों की पुलिस अफसर कर्म-कुंडली तैयार कर रहे हैं। कुछ बदमाशों के तो पुलिस ने डोजियर भी तैयार किए हैं। ऐसे भी बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई है, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है, लेकिन काम कुछ नहीं करते।

कुछ नगर निगम में नौकरी करते हैं और रहते-घूमते जीतू यादव के साथ हैं। पत्रिका ने थाना स्तर से इन बदमाशों की ऐसी ही कुछ जानकारी जुटाई है। इन बदमाशों में अभिजीत उर्फ गोलू, शैलेंद्र उर्फ पिंटू शिंदे, धीरज शिंदे, दीपू उर्फ दीपक जाटव, नितिन अड़ागले, ललित गोगड़े, नवीन आर्य, विनय भरदेले, देवेंद्र उर्फ कल्लू तथा धीरज उर्फ नत्थू शामिल हैं।

वायरल वीडियो के आधार पर 22 आरोपियों की सूची बनी

केस में वायरल वीडियो की जांच में 22 आरोपियों की सूची बनी थी। 11 जनवरी को अधिकारियों ने संबंधित आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीम बनाई थी। टीम आरोपियों के घर पहुंची। पता चला कि सभी गायब हैं। ये बात भी सामने आई, पकड़े जाने के डर से बदमाश मोबाइल तक नहीं रखते।

ये भी पढ़ें: NEET PG Counselling: निजी कॉलेजों को फायदा देने नियम तोड़ रहा डीएमई, नया फर्जीवाड़ा उजागर

ये भी पढ़ें: सौरभ, चेतन, शरद से 7 घंटे पूछताछ, नहीं खा रहे खाना, 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश से झाड़ा पल्ला