17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Politics: एमपी में मचा सियासी घमासान, भाजपा के दो दिग्गज नेता आमने-सामने

MP Politics: मध्यप्रदेश की सियासत में इन दिनों जमकर खींचतान मची हुई है। भाजपा के दो दिग्गज नेता आमने-सामने आ गए हैं।

2 min read
Google source verification
mp politics

MP Politics: मध्यप्रदेश के विधानसभा सत्र के शुरु होते ही सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है। पूर्व मंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने अपने कड़े तेवर दिखाते हुए मंत्री गोविंद सिंह और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को आड़े हाथों ले लिया है। उन्होंने जुबानी हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता भाजपा की सरकार चल रहे हैं। जिस पर गोविंद सिंह राजपूत हमला करते हुए कहा कि सत्ता और संगठन सब देख रहा है।

एक नेता के इशारे पर पुलिस सीडीआर निकलवा रही- भूपेंद्र सिंह


खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के एक नेता के इशारे पर पुलिस पार्टी के कुछ नेताओं की सीडीआर निकलवा रही थी। लोगों पर दबाव बनाया जा रहा था। कई बच्चियों ने मुझसे आकर शिकायत की, उनसे पैसा मांगा जा रहा है। इसकी आड़ में वसूली शुरु हो गई थी तो क्या मैं इस गलत पर चुप रहता।

भूपेंद्र सिंह ने वीडी शर्मा के बयान पर जताई आपत्ति


सागर में दिवाली मिलन समारोह में वीडी शर्मा ने कहा था कि बीजेपी में आए हुए लोग अब भारतीय जनता पार्टी के हैं। अब व्यक्तिगत मेरी या किसी और की किससे क्या बुराई है। ये मैं नहीं कह सकता। जिस पर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अध्यक्ष पद की गरिमा का सम्मान किया, इसलिए चुप रहा। मैं तो पार्टी के लिए लड़ रहा हूं। मेरी किसी से किस बात पर निजी लड़ाई। वीडी शर्मा को काम करते हुए पांच-सात साल हुए होंगे। पहले तो वह विद्यार्थी परिषद में काम करते थे।

भूपेंद्र सिंह बोले- हम नहीं बोलेंगे तो कौन बोलेगा


पूर्व मंत्री और विधायक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हम लोगों ने मिलकर पार्टी को खड़ा किया। हम नहीं बोलेंगे तो कौन बोलेगा। कांग्रेस के अच्छे लोगों का पार्टी में स्वागत किया। अगर ऐसे कांग्रेस नेता आ जाएं। जिन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया है। वही लोग हमारी पार्टी में आकर फिर हमारे कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कर रहे हैं। ऐसे दो लोगों को लेकर मेरी पहले भी आपत्ति थी और आज भी है।

मंत्री गोविंद सिंह बोले- सत्ता और संगठन सब देख रहा


मंत्री गोविंद सिंह ने पत्रिका से बातचीत में भूपेंद्र सिंह के हमले का जवाब देते हुए कहा कि इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। इतना जरूर बोलूंगा कि सत्ता और संगठन सब देख रहा है। इधर, आज मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह ने कहा कि मैं भाजपा का अनुशासित कार्यकर्ता हूं। तीन कड़ी चुनौतियों को मैंने पार किया है। दो विधानसभा चुनाव और एक लोकसभा में मैंने पार्टी के लिए काम किया है।

आगे उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। उसके बाद से मैं लगातार भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहा हूं। भारतीय जनता पार्टी बेहद अनुशासित पार्टी है, लेकिन भूपेंद्र सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष को लेकर कहा है कि वह एबीवीपी से आए हैं और अभी पांच साल ही हुए हैं।


राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से ही आए हैं। बीजेपी का वरिष्ठ नेतृत्व इस मामले को देख रहा है।