4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NCRB की रिपोर्ट पर सियासतः गृहमंत्री बोले- कांग्रेस के विचार देश को बदनाम करने वाले

mp politics- हाल ही में आई एनसीआरबी की रिपोर्ट में मध्यप्रदेश को देश में अव्वल बताया है...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Aug 31, 2022

narottam1.jpg

भोपाल। एनसीआरबी (ncrb) के आंकडों ने प्रदेश की सियासत को गर्मा दिया है। रिपोर्ट में मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में प्रदेश को अव्वल बताया गया है। इन आंकड़ों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (kamal nath) ने राज्य सरकार पर निशाना साधा था, इसके बाद बुधवार को सुबह प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (dr narottam mishra) ने भी पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने कमलनाथ को बदनाम करने वाला बताया है।


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र बुधवार को मीडिया को नियमित ब्रीफिंग दे रहे थे। एनसीआरबी की रिपोर्ट को लेकर कमलनाथ के ट्वीट पर गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ की स्थिति शुरू से मध्यप्रदेश को बदनाम करने की रही है। कांग्रेस के विचार देश को बदनाम करने की रही है। कमलनाथ अभी भी वही कर रहे हैं।

रेप के मामले में 38 लोगों को सजा

मिश्रा ने कहा कि बेटियों के मामले में प्रदेश पहला ऐसा राज्य है, जिसने रेप के मामले में फांसी की सजा का प्रावधान किया है। ऐसे 38 लोगों को अब तक फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। हर जिले में महिला थाना और हर थाने के भीतर महिला डेस्क है। प्रदेश में गायब होने वाली छह हजार बेटियों को वापस लाया गया है।

आपदा में नजर नहीं आए कमलनाथ

इधर, झारखंड के मामले में जब गृहमंत्री से मीडिया ने राहुल गांधी के ट्वीट (rahul gandhi tweet) को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वो विधायकों को पर्यटन चार्टर प्लेन से करवा रहे हैं। झारखंड की बच्ची को चार्टर प्लेन की व्यवस्था नहीं करा पाए। कितने संवेदनहीन हैं। इसकी मिसाल है। दुमका में लड़की जिंदा जला दी गई। कमलनाथजी चुनाव के वक्त कहते थे कि उनका चार्टर्ड प्लेन हमेशा तैयार खड़ा है, कोई भी गड़बड़ी होगी तो तुरंत पहुंच जाएगा। लेकिन हाल ही में आई बाढ़ और आपदा के समय वे कहीं दिखाई नहीं दिए।


गौरतलब है कि एनसीआरबी (ncrb) के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में औसतन हर तीन घंटे में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। आदिवासी वर्ग और दलितों के खिलाफ अत्याचार में भी प्रदेश एक बार फिर देश में अव्वल आया है।

Story Loader