
मध्य प्रदेश में बना नया कम दबाव का क्षेत्र बना रहा भारी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम.
MP Rain: मध्य प्रदेश से गुजर रही है मानसून ट्रफ लाइन, साइक्लोन सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया के एक्टिव होने से पूरे मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम 20 से कराएगा झमाझम बारिश, आज 18 जिलों में तेज से भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में 21 जून को एंट्री करने वाला मानसून रुक-रुक ही सही लेकिन कहीं हल्की और कहीं तेज बारिश करवा रहा है। पिछले 2 दिन से प्रदेशभर में तेज बारिश का दौर जारी है। IMD भोपाल के मुताबिक मध्य प्रदेश में अभी जो सिस्टम बना हुआ है उसके कारण अगले 5 दिन तक ऐसी ही बारिश का दौर बना रहेगा।
मध्य प्रदेश में अब तक औसत बारिश 10.6 इंच तक हो चुकी है। हालांकि ये सामान्य बारिश से 0.4 इंच तक कम है और 4% तक कम है। जबकि मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अब तक 15% बारिश कम हुई है। जबकि पश्चिमी हिस्से में 7% तक बारिश कम दर्ज की गई है।
मध्य प्रदेश में रुक-रुक कर लेकिन लगातार बारिश का दौर चल रहा है। लगातार बारिश से भोपाल के बड़े तालाब में 1659.50 फीट पानी भर गया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश का कलियासोत डैम, कोलार डैम, बाणसागर, ओंकारेश्वर, बरगी, तवा डैम में भी एक से दो फीट तक पानी का लेवल बढ़ गया है।
Updated on:
29 Oct 2024, 4:07 PM IST
Published on:
17 Jul 2024, 9:18 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.