31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gwalior Rain Alert: नया सिस्टम एक्टिव, मानसून में 3 दिन बारिश

Gwalior Rain Alert: मौसम विभाग ने जारी किया तेज बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बन रहा पहला कम दबाव का क्षेत्र, 19 से आगे बढ़ेगा, मानसून ट्रफ लाइन भी उत्तर की ओर खिसक सकती है, जिससे तीन दिन तक तेज बरसात की संभावना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 29 Oct 2024, 4:09 PM IST

gwalior rain alert

बंगाल की खाड़ी में बन रहा पहला कम दबाव का क्षेत्र, 19 से आगे बढ़ेगा, मानसून में एक बार फिर झमाझम बारिश के आसार।

Gwalior Rain Alert: मौसम विभाग ने मानसून (Monsoon Update) के इस सीजन में एक बार फिर से ग्वालियर शहर में झमाझम बारिश का दौर थमने की वजह से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सोमवार दिनभर उमस होने से लोग बेहाल रहे, लेकिन दोपहर में हल्की बारिश भी हुई। इससे उमस और बढ़ गई।

मौसम विभाग के अनुसार 16 व 17 जुलाई को स्थानीय प्रभाव से बारिश की संभावना है। वहीं 19 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके असर से 18 से 20 जुलाई के बीच झमाझम बारिश के आसार जताए हैं। साथ ही चक्रवातीय घेरे भी बने हुए हैं, जिससे तीन दिन तक बारिश की संभावना रहेगी।

पहले सप्ताह में मानसून मेहरबान रहा

जुलाई के पहले सप्ताह में ग्वालियर शहर सहित जिले में मानसून काफी मेहरबान रहा। पहले सप्ताह में औसत से अधिक बारिश दर्ज हुई, लेकिन उसके बाद मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तराई में खिसक गई। जब वह सामान्य स्थिति में आई तो ट्रफ लाइन गुना की ओर से चली गई।

मानसून ट्रफ लाइन के खिसकने से झमाझम बारिश हो पा रही है। हवा में नमी होने से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बारिश 1 मिलीमीटर दर्ज हुई।

ये भी पढे़ं: MP Rain: अभी आया मौसम का अपडेट, इस राज्य में बन रहा है नया सिस्टम, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कम दबाव का क्षेत्र भी बना, पर असरदार नहीं

बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, लेकिन यह ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पा रहा है। मानसून ट्रफ लाइन गुना कोटा होते हुए राजस्थान की ओर जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

इसकी वजह से अरब सागर से नमी भी आ रही है। हवा में मौजूद नमी के कारण ग्वालियर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Bhopal Weather: 90 घंटे बाद फिर शुरू होगी तूफानी बारिश, बड़ा तालाब हो जाएगा ओवरफ्लो