31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhopal Rain Alert: 2 दिन बाद भोपाल में तूफानी बारिश का अलर्ट, बड़ा तालाब हो जाएगा ओवरफ्लो

Bhopal Weather: राजधानी भोपाल में धीमी बारिश के बावजूद आंकड़ा औसत से पार कर गया है, वहीं मौसम विभाग ने यहां अगले कुछ घंटों में जोरदार बरसात का अलर्ट जारी किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 16 Jul 2024, 4:15 PM IST

bhopal weather

एमपी की राजधानी भोपाल में तेज बारिश का अलर्ट जारी।

Bhopal Weather: राजधानी भोपाल में इन दिनों रुक-रुककर बारिश का क्रम चल रहा है। लोग कभी उमस और गर्मी से परेशान हो रहे हैं। जुलाई का पहला पखवाड़ा बीत चुका है। इन 15 दिनों में 11 दिन शहर में कभी मध्यम तो कभी हल्की और तेज बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान और गुजरात में बना स्ट्रॉन्ग सिस्टम तेज बारिश का दौर फिर शुरू कराने जा रहा है। भोपाल में अगले कुछ घंटों में एक बार फिर से तेज और अच्छी बारिश शुरू होने की संभावना है।

जलस्रोतों में बढ़ा जल स्तर

जुलाई की इस बारिश में भोपाल शहर के जलस्रोतों का जल स्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। कोलार डैम का जल स्तर पिछले 24 घंटे में बढ़कर 450 मीटर पर पहुंच गया है, इसी प्रकार बड़े तालाब के जल स्तर में भी लगभग आधा फीट की बढ़ोतरी हुई है। बड़े तालाब का जल स्तर अब 1659.50 फीट पर पहुंच चुका है।

ये भी पढे़ं: gwalior firing case: दुश्मन को फंसाने जेल से डीलिंग, 2 लाख रुपए में खुद को गोली मारी

अब तक सीजन में 470.8 मिमी बारिश

एक जुलाई से अब तक शहर में 8 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। अब तक सीजन में 470.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 157.1 मिमी अधिक है। भोपाल में कोटे के हिसाब से बात की जाए तो सीजन का लगभग आधा कोटा पूरा होने को है। भोपाल में सीजन का बारिश का कोटा 986 मिमी है।

हल्की बारिश का दौर रहेगा जारी, 20 से फिर शुरू होगी अच्छी बारिश

मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि मानसून ट्रफ अभी थोड़ी नीचे आ गई है। इस समय बड़ी मात्रा में नमी आ रही है, इसके कारण बादल बन रहे हैं और हल्की बारिश का दौर चल रहा है। अभी दो-तीन दिन इसी तरह का दौर रहेगा।

लेकिन 19 के आसपास बंगाल की खाड़ी की ओर एक लो प्रेशर बनने की संभावना है, अगर यह सक्रिय होता है तो 20 के बाद अच्छी बारिश की संभावना है।

शुरू हुई बारिश, उमस से मिली राहत (Bhopal Latest Weather Update)

राजधानी भोपाल में मंगलवार 16 जुलाई की दोपहर 3.30 बजे अचानक मौसम बदल गया। काले गरजते बादलों ने शहर को घेर लिया। शहर के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। 15 मिनट की इस बारिश के साथ चली तेज और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को उमस से राहत मिल गई। कई जगह बारिश शुरू हो गई। कहीं बादल आए गरजे और तेज हवाओं के कारण बिना बरसे ही आगे बढ़ गए।

ये भी पढ़ें: MP Rain: अभी आया मौसम का अपडेट, इस राज्य में बन रहा है नया सिस्टम, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट