31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Rain: मौसम विभाग का नया अपडेट, इस राज्य में बन रहा है स्ट्रॉन्ग सिस्टम, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून के इस सीजन में अब तक 27 फीसदी बारिश दर्ज, बारिश का स्ट्र्रॉन्ग सिस्टम कराएगा तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 29 Oct 2024, 4:10 PM IST

mp rain

मध्य प्रदेश के 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

MP Rain Alert: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। साइक्लोनिक सर्कूलेशन और ट्रफ की वजह से प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना हुआ है। इसके कारण एमपी के इंदौर जिले में मंगलवार की सुबह तेज बारिश के साथ शुरू हुई है।

इंदौर में मंगलवार 16 जुलाई को सुबह 5.30 बजे से बारिश का दौर शुरू हो गया। वहीं अब मौसम वैज्ञानिकों ने भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन समेत एमपी के 15 जिलों में तेज बारिश (Heavy Rainfall) का दौर चलेगा।

मानसून ट्रफ आया नीचे (Monsoon Update)


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून (Monsoon Update) ट्रफ नीचे आई है। वहीं एक लो प्रेशर सिस्टम बंगाल की खाड़ी से एक्टिव हुआ है। पश्चिमी राजस्थान पर बना चक्रवात मानसून ट्रफ के साथ विलीन हो गया है। गुजरात के ऊपर भी एक साइक्लोन सर्कुलेशन सिस्टम बना हुआ है। इसलिए एमपी में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है।

सोमवार को दिन भर उमस ने किया परेशान

राजधानी भोपाल में सोमवार को सुबह शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। सुबह से ही बारिश का दौर चलता रहा। इस दौरान सुबह 8:30 बजे तक 13.6 मिमी यानी आधा इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके बाद दोपहर में शहर में तेज धूप भी खिली साथ ही बादलों की आवाजाही भी रही।

इसके चलते लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। सुबह बारिश के चलते अधिकतम तापमान में एक डिग्री से अधिक की गिरावट आई लेकिन उसम से लोग परेशान नजर आए। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम 24.4 डिग्री दर्ज किया गया।

एमपी में अब तक औसत से 6 फीसदी बारिश कम (Bhopal Rainfall Data)

बताते चलें कि वर्तमान स्थिति देखें तो पूरे मध्य प्रदेश में अब तक औसत से 6 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक जून-जुलाई में जहां अब तक नॉर्मल बारिश 10.6 इंच बारिश दर्ज की जाती है। लेकिन अब तक केवल 10 इंच ही बारिश हुई है। यानी मानसून सीजन में अब तक 0.6 इंच बारिश कम हुई है।

मौसम विभाग ने दी थी मानसून 2024 में 106% बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून सीजन में जून से सितंबर तक की बात की जाए तो मध्य प्रदेश में 37.3 इंच बारिश दर्ज की जानी चाहिए। लेकिन मौसम विभाग ने Monsoon 2024 में 106% यानी 38-39 इंच बारिश का अनुमान जताया है।

ये भी पढ़ें: Bhojshala ASI Survey: भोजशाला में मिले मंदिर होने के प्रमाण, सर्वे रिपोर्ट में खुलासा