विभागीय अधिकारियों के अनुसार फिजियोथेरेपी यूनिट में आधुनिक उपकरण भी लगाए जाएंगे। इससे मरीजों को पूरी सुविधा मिलेगी। अस्पतालों की फिजियोथेरेपी यूनिट में डायथर्मी, टीएफटी, अल्ट्रासोनिक मसाज, पाश्चुरल मिरर विथ व्हील, हाथ के अभ्यास का पूरा सेट, रोलिंग वाकर, एडल्ट स्टैंडिंग फ्रेम कोहनी और हार्ड सपोर्ट के साथ, वबल कुशन, फिजियो गन, व्हील चेयर (फोल्डेबल), फिजियोथेरेपी वाइब्रेटर, रोइंग मशीन आदि उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी। एनएचएम ने इन उपकरणों की खरीदी को लेकर कई जिलों में टेंडर प्रक्रिया भी शुरु कर दी है।