भोपाल

Bhopal Fire: वल्लभ भवन में लगी भीषण आग, तस्वीरों और वीडियो में देखें भयानक मंजर

Fire Break out in MP Secretariat Building : भोपाल के वल्लभ भवन में शनिवार सुबह आग लग गई। वल्लभ भवन (MP Secretariat Building Fire) की तीसरी मंजिल पर अचानक लगी आग की सूचना मिलने पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग बुझाने पहुंचीं। तस्वीरों में देखें आग का भयावह रूप...

2 min read
Mar 09, 2024
आग इतनी भयानक कि 10 किलोमीटर दूर से भी काला धुंआ उठता नजर आ रहा था।

Fire break out in MP Secretariat Building: भोपाल के वल्लभ भवन में शनिवार सुबह आग लग गई। वल्लभ भवन की तीसरी मंजिल पर अचानक लगी आग की सूचना मिलने पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग बुझाने पहुंचीं। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे थे। आग इतनी भीषण थी कि नर्मदापुरम रोड स्थित सावरकर सेतू से भी नजर आ रही थी। गौरतलब है कि इससे पहले वल्लभ भवन के सामने स्थित सतपुड़ा भवन में भीषण आग लग गई थी।


इससे पहले पिछले साल 12 जून 2023 को वल्लभ भवन के ठीक सामने सतपुड़ा भवन में भीषण आग लग गई थी। इस में आदि जाति कल्याण विभाग का क्षेत्रीय कार्यालय पूरी तरह से जल गया था। इसकी चपेट में अन्य विभाग भी आ गए थे। यह आग 6वीं मंजिल पर लगी थी।आग को काबू पाने में 20 दमकलें लगी थी। यह आग कई घंटों तक जारी थी। दूसरे दिन भी इसे काबू करने के प्रयास किए गए थे।

बता दें कि वल्लभ भवन की तीसरी मंजिल पर लगी इस भीषण आग (MP Secretariat Building Fire) से यहां रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए।

Updated on:
09 Mar 2024 01:17 pm
Published on:
09 Mar 2024 12:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर