
Railways Holi 2024 Special Trains: होली 2024 (Holi 2024) के त्योहार पर भोपाल और रानी कमलापति (RKMP) से घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। यूपी, दिल्ली और मुंबई की तरफ जाने वाली लंबी दूरी की रेल गाड़ियां (Trains) अब रिग्रेट बताने लगी हैं। इसका मतलब जरूरत से ज्यादा रिजर्वेशन और वेटिंग टिकट बेचने के बाद रेलवे ने काउंटर ही बंद (Railway Ticket Counter Closed) कर दिए हैं।
होली पर घर जाने के लिए यात्री अब वैकल्पिक इंतजाम सर्च कर रहे हैं। वॉल्वो बस (Volvo bus service) हर शहर के लिए उपलब्ध है। कम समय में पहुंचने वाले यात्री भोपाल एयरपोर्ट (bhopal Airport) का रुख कर रहे हैं, लेकिन यहां से केवल चुनिंदा शहरों तक सीधी उड़ान है। हालात ये हैं कि यूपी, दिल्ली व मुंबई की ओर की गाड़ियों मेंरिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। तो एयर टिकट के लिए भी मारामारी मच गई है।
- गाड़ी संख्या 02186 रीवा-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 23 मार्च को रीवा से 12.30 बजे चलकर 7.15 पर रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
- गाड़ी में एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, चार वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी और दो एसएलआरडी सहित 24 कोच रहेंगे।
- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी मुडवारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा पर रुकेगी।
Updated on:
09 Mar 2024 11:49 am
Published on:
09 Mar 2024 11:46 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
