
मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार ने खुशियों की सौगात दी है। दरअसल प्रदेश की शिवराज सरकार ने राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों (स्टेट लेवल स्पॉट्र्स अवॉर्ड) की घोषणा कर दी है। खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने 2022-23 के स्टेट लेवल स्पॉट्र्स अवॉर्ड की घोषणा की है। इसके तहत अनिल धूपर को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा। वहीं वर्ष 2022-23 के लिए 11 खिलाडिय़ों को एकलव्य और 10 को विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 2 लाख रुपए तक मिलेगी पुरस्कार राशि मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मुताबिक वर्ष 2022 के लिए 11 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार के लिए चुना गया है और 10 खिलाडिय़ों को विक्रम पुरस्कार से नवाजा जाएगा। एक प्रशिक्षक को विश्वामित्र तथा एक खेल हस्ती को लाइफ टाईम एचीवमेंट पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
- आपको बता दें कि वर्ष 2011 तक एकलव्य पुरस्कार विजेता को 25 हजार रुपए और विक्रम, विश्वामित्र और लाईफ टाईम अवार्ड के विजेताओं को 50 हजार रुपए की राशि दी जाती थी। लेकिन 2021 से सभी पुरस्कार राशि को बढ़ा दिया गया। अब एकलव्य पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को एक लाख रुपए और शेष को दो लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाती है।
- वर्ष 2013 से पारंपरिक खेल मलखंब में उत्कृष्टता के लिए स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार प्रारंभ किया गया। जिसमें विजेताओं को दो लाख रुपए की राशि से सम्मानित किया जाता है।
जानें किस खिलाड़ी ने जीता कौन सा खिताब
1. एकलव्य पुरस्कार - 2022-23 के एकलव्य पुरस्कार के लिए भोपाल के आस्था दांगी (क्याकिंग-केनोइंग), अमन सिंह बिष्ट (बॉक्सिंग), प्रज्ञा सिंह (फेंसिंग), आशी चौकसे (शूटिंग) और सौम्या तिवारी (क्रिकेट), राजगढ़ की रितिका दांगी (सेलिंग), देवास के अभिषेक परिहार (सॉफ्ट-टेनिस), इंदौर की पलक शर्मा (तैराकी), ग्वालियर की खुशबू (हॉकी), उज्जैन के दीपेश लश्करी (जिम्नास्टिक) और इन्द्रजीत नागर को (मलखंब) खेल में एकलव्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
2. विक्रम पुरस्कार - वर्ष 2022-23 के विक्रम पुरस्कारों के लिए भोपाल के राजू सिंह (घुड़सवारी), देवास के आदित्य दुबे (सॉफ्ट-टेनिस), सीहोर की नीतू वर्मा (क्याकिंग-केनोइंग), अशोकनगर के भूरक्षा दुबे (वूशु), रायसेन की प्रगति दुबे (शूटिंग), इंदौर के सुबोध चौरसिया (सॉफ्टबाल) एवं आवेश खान को (क्रिकेट), ग्वालियर के नीरज राणा (हॉकी) तथा धनंजय दुबे (टेनिस) (दिव्यांग वर्ग में) तथा उज्जैन के राजवीर सिंह पंवार के नामों की घोषणा की गई है।
3. विश्वामित्र पुरस्कार - किसी भी खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सही प्रशिक्षण महत्पूर्ण होता है। इसमें प्रशिक्षक की अहम भूमिका होती है। 2022 में विश्वामित्र पुरस्कार के लिए भोपाल की बैडमिंटन प्रशिक्षक श्रीमती रश्मि मालवीय का चयन किया गया है।
4. लाइफ टाइम एचीमेंट अवॉर्ड - 2022-23 में राज्य स्तरीय लाइफ टाइम एचीमेंट अवॉर्ड की श्रेणी में इंदौर के अनिल धूपर (टेनिस) को सेलेक्ट किया गया है।
Updated on:
02 Aug 2023 04:09 pm
Published on:
02 Aug 2023 04:07 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
बर्खास्तगी के बाद 13 साल से घर में थे पिता, वर्ल्ड चेंपियन क्रिकेटर बेटी ने फिर लगवा दी सरकारी नौकरी

