16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के 10 जिलों में बारिश की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव

MP Weather: मध्यप्रदेश के कई जिलों में शनिवार को बारिश और ओले का असर देखने को मिला है।
less than 1 minute read
Google source verification
mp weather

MP Weather: मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश के ओलावृष्टि का दौर जारी है। राजधानी भोपाल की बात करें तो सुबह से मौसम रहा। शहडोल में अचानक मौसम बदल गया। जिससे तेजा हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की भी मौत हो गई है। ऐसे ही सतना और मैहर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे।

बता दें कि, शुक्रवार को सतना, मैहर, सागर, दमोह और सिंगरौली में ओले गिरे थे। कई जिलों में बारिश हुई थी।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान


मौसम विभाग के अनुसार, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है।

IMD के मुताबिक, 22 मार्च तक नए सिस्टम का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। फिर 24 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा। जिसके चलते पश्चिमी हिमायली क्षेत्र प्रभावित होगा। इस कारण से प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश, गिरे ओले


पिछले 24 घंटे में बारिश के साथ आंधी देखने को मिली। डिंडौरी, उमरिया, सागर, बालाघाट, सिवनी, जबलपुर, रीवा, शहडोल, अनूपपुर, सीधी, सतना, कटनी, सिंगरौली, दमोह, पन्ना में बारिश और आंधी चली। वहीं, सागर, उमरिया समेत कई जिलों में ओले भी गिरे।