10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में आ गया मानसून ! 5 से 7 जून तक बारिश का Alert

MP Weather update : मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अब कई दिनों तक प्री-मानसून बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। अब एक दिन छोड़कर प्री-मानसून गतिविधि बढ़ने की संभावना बनी रहेगी।

2 min read
Google source verification
Mp weather update for next 15 days

Mp weather update for next 15 days

MP Weather update: मानसून की बढ़ती रफ्तार के साथ भोपाल सहित मध्यप्रदेश के 55 शहरों में प्री-मानसून (monsoon update 2024) आ चुका है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों बारिश भी शुरू हो गई है। भोपाल में भी बारिश हुई, इसका असर गर्मी से बेहाल लोगों पर हुआ। थोड़ी राहत महसूस हुई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका के कारण अगले दो दिन तक राजधानी में बादल छाए रहेंगे और आने वाले कुछ दिनों में प्री-मानसून की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: IMD ने जारी की चेतावनी, 7 दिन पहले आ रहा मानसून….तेज अंधड़ के साथ आंधी-बारिश का Alert

भोपाल में बुधवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, शाम तक बारिश हो सकती है। यही स्थिति मंगलवार को भी थी, सुबह की शुरुआत बादलों की साथ हुई थी। दोपहर में धूप भी खिली। इस दौरान बादलों की आवाजाही भी बनी रही। शाम 4.30 बजे अचानक बादल छाए और तेज हवा के साथ करीब 30 मिनट बौछारें पड़ीं। इससे अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक गिर गया। दोपहर 2.30 में शहर का तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया था, जो शाम 5.30 बजे 30 डिग्री पर आ गया।

कैसा रहेगा मौसम (weather update today)

मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की बात कही है। इसके बाद तीन दिन तक मौसम साफ रहेगा। 10 जून से एक और पश्चिमी विक्षोभ आने से बौछारें पड़ सकती हंै।

यह सिस्टम सक्रिय (Mp weather update today live)

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तराखंड के आसपास द्रोणिका पाकिस्तान के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है।

क्या आ गया मानसून?

मौसम विभाग (imd) की मानें तो प्रदेश में अब कई दिनों तक प्री-मानसून बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। अब एक दिन छोड़कर प्री-मानसून गतिविधि बढ़ने की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान ज्यादातर ऐसा होगा कि दिन में धूप निकलेगी और शाम को तेज हवा, गरज चमक के साथ बारिश होगी।

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

बुधवार को पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, मैहर, उमरिया, जबलपुर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, शहडोल, अनूपपुर, भिंड,डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, मुरैना में बारिश की चेतावनी जारी की है।