
एमपी के कई जिलों बारिश-आंधी का अलर्ट। फोटो- पत्रिका
MP Weather: मध्यप्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को राजधानी भोपाल में मौसम सामान्य रहा है। इंदौर और रायसेन में हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश-आंधी की संभावना जताई है। गुरुवार को उज्जैन, रायसेन, उज्जैन और धार में तेज बारिश देखने को मिली थी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी बनी हुई है। जिसके कारण मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। प्रदेश में अगले तीन-चार दिन आंधी-बारिश वाला मौसम बना रहेगा।
मौसम विभाग की रिपोर्ट मानें तो गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दंतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही आंधी-बारिश की भी संभावना है। वहीं, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, पांढुर्णा जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।
वहीं, 8 जून को इंदौर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, खंडवा, बुरहानपुर, खंडवा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, , धार, बड़वानी में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
ऐसे ही 9 जून को सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खरगोन, खंडवा, उज्जैन, मंडला, बालाघाट, बुरहानपुर में तेज आंधी के साथ बारिश का अनुमान है।
प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर अप्रैल से शुरु हो गया था। जो कि अभी तक जारी है। लगभग 40-41 दिनों से प्रदेश में कहीं न कहीं आंधी-बारिश का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर से आंधी-बारिश की चेतावनी दे दी है।
Published on:
06 Jun 2025 08:14 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
