8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MPBSE 10th Toppers List 2023 : यहां देखें 10वीं बोर्ड के टॉपर्स की लिस्ट, 63.29% रहा रिजल्ट

इस बार 63.29 रहा 10वीं कक्षा का रिजल्ट।

3 min read
Google source verification
News

MPBSE 10th Toppers List 2023 : यहां देखें 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड आफ सेकंडरी एजुकेशन (mpbse) की ओर से गुरुवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। ये रिजल्ट 25 मई को दोपहर 12.30 बजे जारी किया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने ये रिजल्ट जारी किया है। जारी किए गए रिजल्ट में मध्य प्रदेश के 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले कई छात्रों ने टॉप किया है। आइये जानते हैं इस साल 10वीं कक्षा में किन छात्रों ने टॉप किया है।

इस बार 63.59 रहा 10वीं कक्षा का रिजल्ट

यहां देखें इस साल के एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट

1- रैंक-1 : रोल नंबर- 135349277 इंदौर के नंदानगर में रहने वाले पिंक फ्लॉवर उ.मा वि. के छात्र मृदुल पाल पिता हरिशंकर पाल ने मारी बाजी। इन्होंने 500 में से 494 अंक प्राप्त करके 10वीं के परिणामों में पहला स्थान प्राप्त किया है।


2- रैंक-2 : रोल नंबर- 135349384 इंदौर के नेहरू नगर में रहने वाली पिंक फ्लॉवर उ.मा वि. की छात्रा प्राची गड़वाल पिता हुकुमचंद गड़वाल ने मारी बाजी। इन्होंने 500 में से 493 अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान प्राप्त किया है।


3- रैंक-2- रोल नंबर-133531864 सीधी के गुरुकुल पब्लिक हाई स्कूल की छात्रा कृति प्रभा मिश्रा पिता देवेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने मारी बाजी। इन्होंने 500 में से 493 अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

4- रैंक-2- रोल नंबर-137337473 नरसिंहपुर में रहने वाली शा. बहुउद्देशीय उत्कृष्ट उ. मा. वि की छात्रा स्नेहा लोधी पिता लखन लोधी ने मारी बाजी। इन्होंने 500 में से 493 अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।


5- रैंक-3- रोल नंबर-133427270 उमरिया के रहने वाले सेंट जेवियर स्कूल मानपुर के छात्र अनुभव गुप्ता पिता कैलाश गुप्ता ने बाजी मारी है। इन्होंने 500 में से 492 अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया है।


यह भी पढ़ें- अंतरिक्ष में लॉन्च होगा 'महाकाल' नाम का सैटेलाइट, खुद ISRO चीफ ने किया वादा

रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें

https://mpbse.nic.in/
http://mpresult.nic.in/

यह भी पढ़ें- वर्चस्व की लड़ाई भोपाल से दिल्ली तक पहुंची : देर रात तक CM हाउस में चला दिग्गजों का मंथन

बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresult.nic.in पर इसे देखा जा सकता है। बोर्ड की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की हाइपर लिंक पत्रिका.कॉम पर भी दी जा रही है। स्टूडेंट्स यहां से भी रिजल्ट तक पहुंच सकते हैं।