भोपाल

MPESB की पहली शिफ्ट की परीक्षा कैंसिल, छात्रों में आक्रोश

MPESB News: मध्यप्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के द्वारा गुरुवार को परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें पहली शिफ्ट का एग्जाम कैंसिल कर दिया गया है।

less than 1 minute read
May 15, 2025

MPESB News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गुरुवार को मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की पहली शिफ्ट की परीक्षा कैंसिल हो गई है। सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक परीक्षा होनी थी। मगर, अचानक से परीक्षा कैंसिल कर दी गई।

दरअसल, एमपीईएसबी की गुप्र 1 सब ग्रुप 3 की परीक्षा थी। इसकी पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 9 बजे लेकर 12 बजे तक होनी थी। जिसमें छात्रों की एंट्री 8 बजे की करा ली गई थी। छात्रों के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर लेकर प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई, लेकिन ढाई घंटे बाद परीक्षर्थियों को जानकारी दी गई कि उनका एग्जाम कैंसिल हो गया है। यह सिर्फ एक सेंटर में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में हुआ है।

पत्रिका से बातचीत में परीक्षार्थी अमर राज ने बताया कि 157 पदों पर भर्ती निकाली गई थी और 28 पद बाद में कैंसिल कर दिए गए थे। सुबह की शिफ्ट में 9 बजे से लेकर 12 बजे तक पेपर होना था। गेट क्लोजिंग टाइम 8 बजे था। हम लोगों को 8 बजे से लेकर 11 बजे तक सेंटर के अंदर बैठाया गया। ढाई घंटे बैठने के बावजूद जब आधे घंटे का समय बचा था। तब वहां से हमें कहा गया कि आप लोगों का पेपर रद्द हो चुका है। ये पेपर एमपीईएसबी के द्वारा बाद में कराया जाएगा। साथ ही हमें बताया कि एमपीईएसबी के प्रदेश में सारी पहली शिफ्ट की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

Updated on:
15 May 2025 04:49 pm
Published on:
15 May 2025 02:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर