25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मल्टी टैलेंटेड है ये गर्ल, सभी तरह के डांस में महारत हासिल

आज भी समाज में ऐसे लोग हैं, जो नारी शक्ति और कन्या को पुरुषों से कमतर आंकते हैं और घर में कन्या के जन्म पर खुशी की जगह अफसोस करते हैं। 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Nitesh Tripathi

Feb 07, 2016

आज भी समाज में ऐसे लोग हैं, जो नारी शक्ति और कन्या को पुरुषों से कमतर आंकते हैं और घर में कन्या के जन्म पर खुशी की जगह अफसोस करते हैं। तेजी से बदलते समाज में कन्याएं अपने टैलेंट के दम पर नित नई ऊंचाइयों को छूकर अपने माता-पिता का नाम तो रोशन कर ही रही हैं, साथ ही शहर में भी अपनी पहचान बना रही हैं। ऐसी ही एक भोपाल की छात्रा हैं चंद्रेश शर्मा।

राष्ट्रीय संस्कृत संस्थानम से शास्त्री का कोर्स कर रही स्व. पं. दुर्गा प्रसाद शर्मा व मृदुला शर्मा की 22 वर्षीय बेटी चंद्रेश बचपन से ही डांस की दीवानी थीं। पिता की मृत्यु के बाद मां मृदुला शर्मा ने उनके डांस के प्रति रुचि को देखते हुए उन्हें मौका दिया और चंद्रेश ने उनके विश्वास को बनाए रखते हुए कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी चंद्रेश का कहना है कि मेरी मां ने मुझे प्रस्तुति के लिए शहर से बाहर जाने पर भी कभी ऐतराज नहीं किया, बल्कि हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया व हर तरह से मदद की।

चंद्रेश की उपलब्धियां
राष्ट्रीय संस्कृति संस्थानम द्वारा आयोजित कौमुदी महोत्सव दिल्ली में प्रथम पुरस्कार।
संस्कृति नाटक 2014 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार।
सुकन्या ब्लूम्स नृत्य प्रतियोगिता 2012 में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
बीयू से कथक नृत्य में बीए की डिग्री।
राष्ट्रीय संस्कृत संस्थानम द्वारा आयोजित नाट्य शाला में नाटक में अभिनय।
हिंदी, संस्कृत नाटकों में सीता, राधा, शकुंतला के पात्रों का अभिनय।
वेस्टर्न डांस एकेडमी से वेस्टर्न डांस व कोरियोग्राफी का अनुभव।
इंडियन क्लासिकल डांस कथक के अलावा गरबा डांस, डांडिया और गाने में भी निपुणता हासिल है।