10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tamil Nadu में 564 किलो गांजा जब्त, 10 तस्कर गिरफ्तार

A record 564 kg of ganja seized in Tamil Nadu.

2 min read
Google source verification

रामनाथपुरम जिले की पुलिस ने बुधवार को नशे के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 564 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक जी चंदेश ने बताया कि इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजा की कीमत कई करोड़ रुपए बताई जा रही है, जिसे आंध्र प्रदेश से तस्करी कर तमिलनाडु लाया गया था।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

पुलिस ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपियों में विग्नेश कुमार, हरिहरन, कुमरेसन, योगेश्वरन, मुकेश कन्नन, प्रकाश, करन राज, रंजीत, बालकृष्णन और संजीवी शामिल हैं। इनमें विग्नेश कुमार इस तस्करी का मुख्य संयोजक था, जिसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। दो अन्य तस्करों का भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है।

पुलिस ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपियों में विग्नेश कुमार, हरिहरन, कुमरेसन, योगेश्वरन, मुकेश कन्नन, प्रकाश, करन राज, रंजीत, बालकृष्णन और संजीवी शामिल हैं। इनमें विग्नेश कुमार इस तस्करी का मुख्य संयोजक था, जिसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। दो अन्य तस्करों का भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गांजा आंध्र प्रदेश से हल्दी और मिर्ची की खेप के नीचे ट्रकों में छुपाकर तेरकुवानी गांव के एक घर में रखा गया था। तस्कर इसे नावों के जरिए Sri Lanka भेजने की योजना बना रहे थे। वे तटीय सुरक्षा, समुद्री पुलिस और कोस्ट गार्ड की निगरानी पर लगातार नजर रख रहे थे, ताकि मौका मिलते ही माल भेजा जा सके। पुलिस को जैसे ही गुप्त सूचना मिली, केनिक्कारै इलाके में तड़के छापा मारा गया और पूरा गांजा बरामद कर लिया गया।

जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस वर्ष जिले में अब तक 965 किलो गांजा जब्त किया जा चुका है, 156 मामले दर्ज हुए हैं और 245 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पांच आरोपियों पर गुंडा एक्ट भी लगाया गया है। रामनाथपुरम की 272 किलोमीटर लंबी तटीय सीमा तस्करी के लिहाज से संवेदनशील मानी जाती है।

पुलिस ने इस साल अब तक 3,500 किलो प्रतिबंधित तंबाकू, 62 ग्राम मिथाएम्फेटामिन और 25 किलो गांजा डेरिवेटिव भी जब्त किए हैं। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में 33 प्रतिशत की कमी आई है। एसपी ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी और यातायात उल्लंघनों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और जनता, खासकर मछुआरों का सहयोग बेहद जरूरी है।