5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम के अफसर नहीं उठाते फोन

जनता की सुनवाई के लिए सरकार ने दिए नंबर

2 min read
Google source verification
bhopal

nagar nigam bhopal

भोपाल. पानी की समस्या को लेकर साकेत नगर के हरिचरण वर्मा की शिकायत जब निचले स्तर के इंजीनियरों ने नहीं दूर की तो उन्होंने निगम के जलकार्य अभियंता एआर पंवार को उनके सरकारी मोबाइल नंबर 9424499576 पर कॉल किया। तीन दिन से वे कॉल कर रहे, लेकिन पंवार ने एक बार भी रिसीव नहीं किया।

- बीआरटीएस में पड़े गड्ढों को भरने के लिए एमपी नगर के सुनील चतुर्वेदी ने निगम के कॉल सेंटर पर शिकायत की। सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने इसके प्रोजेक्ट सिटी इंजीनियर ओपी भारद्वाज को उनके सरकारी मोबाइल नंबर 9424499930 पर कॉल किया। वे बीते एक सप्ताह से लगातार कोशिश कर रहे हैं कि भारद्वाज कॉल रिसीव करें, लेकिन सफलता नहीं मिली।
- कोलार राजहर्ष कॉलोनी की निर्माणाधीन रोड पर पड़े क्रेक की शिकायत करने रहवासी अमित सक्सेना नगर निगम के अधीक्षण यंत्री सिविल पीके जैन को उनके मोबाइल नंबर 9425148728 पर लगातार कॉल कर रहे हैं, लेकिन जैन कॉल रीसिव नहीं कर रहे।

नगर निगम तमाम इंजीनियरों-अफसरों की कमोबेश यही स्थिति है। निगम प्रशासन ने सीरिज आधारित नंबर आवंटित किए और निगम जनता से टैक्स लेकर जमा की राशि से प्रतिमाह इनका बिल भरता है, बावजूद इसके जनता की समस्या सुनने ये कॉल रीसिव नहीं करते। चुङ्क्षनंदा लोगों के नंबर सेव कर रखे हैं, उन्हीं के कॉल उठाते है। ऐसे में आमजन को सीधे इंजीनियरों-अफसरों को फोन पर अपनी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है।

विभागवार जारी कर रही है नंबरों की सीरीज ताकि लोग न हो परेशान

- 9424499901 से लेकर 9424499918 की सीरिज जोन प्रभारियों को दी है। आखिरी का अंक जोन नंबर बताता है। जिस जोन अधिकारी को कॉल करना हो, इस सीरिज के आखिरी अंक बदल दें
- इसी सीरिज के आखिरी में 601 से 618 तक जोनवार सिविल इंजीनियर के, 701 से 718 के अंक वाटर वक्र्स इंजीनियरों को आवंटित किए हुए हैं।

- वार्ड प्रभारी से बात करना हो तो उसे 9425601301 से 9425601385 तक की सीरिज दी हुई है। आखिर में वार्ड का नंबर बदलें सीधे वार्ड प्रभारी को कॉल पहुंचेगा।
नोट- 80 फीसदी नंबर रीसिव नहीं किए जाते।

परिषद में हो चुका हंगामा

नगर निगम परिषद में निगम के इंजीनियरों-अफसरों द्वारा पार्षद तक के कॉल रीसिव नहीं करने पर हंगामा हो चुका है। पार्षद योगेंद्रसिंह चौहान का कहना है कि सरकारी नंबर इसलिए ही दिए हैं कि इंजीनियर-अफसर जनता की सुनवाई करें। परिषद में हंगामा किया फिर भी स्थिति नहीं सुधरी। भाजपा के पार्षद रविंद्र यति तक ने सिटी प्लानर विजय सावलकर पर पिछली परिषद में फोन रीसिव नहीं करने का आरोप लगाया था। पार्षद मोनू प्रदीप सक्सेना का कहना है कि लगातार कॉल पर पर कोई फोन रीसिव नहीं करते हैं।


ये सही है कि अफसर-इंजीनियर के खिलाफ फोन रीसिव नहीं करने की कई शिकायतें हैं। हमनें अलग से बैठकें लेकर इन्हें फोन रीसिव करने के निर्देश दिए। फिर से इसे दिखवाएंगे।

- आलोक शर्मा, महापौर