संजय ने पुलिस को बताया, वह ग्वालियर रीजन की एक अनाज कंपनी में यूपी के पवनीशकांत द्विवेदी (42) के साथ एजेंट था। कंपनी वेयर हाउस से अनाज खरीदती थी। इसमें उसे घाटा हुआ। फिर दोनों को फेसबुक पर अफ्रीकन मूल के स्माइल और पाल ने फे्रंड रिक्वेस्ट भेजी और नकली नोट देने की जानकारी दी। 3 माह पहले पवनीश व संजय की लखनऊ जाते समय ट्रेन में स्माइल और पॉल से डील हुई। कुछ दिन पहले दोनों सरगना ने भोपाल में विदेशी महिला के पासपोर्ट पर कमरा बुक किया था। दोनों ने संजय और पवनीश को 1-1 लाख के बदले 3-3 लाख दिए थे।