भोपाल/उज्जैन. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मोम की मूर्ति जल्द लंदन के मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम में देखने को मिलेगी। मैडम तुसाद म्यूजियम में बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख़ खान जैसे स्टार्स की भी प्रतिमाएं लगी हुई हैं। इस प्रतिमा का अनावरण अप्रैल में किया जाएगा। खास बात यह है कि मई में पीएम मोदी मध्यप्रदेश के दौरे पर होंगे, ऐसे में प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ये दोगुनी ख़ुशी की बात होगी।