29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय हॉकी : झारखंड, सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड और पंजाब एंड सिंध बैंक विजयी

8वीं जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता

2 min read
Google source verification
hocky

भोपाल। राजधानी में खेली जा रही 8वीं जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के ‘ए’ डिवीजन में बालिका एवं बालक वर्ग में सोमवार को 4 -4 लीग मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग में खेले गए मुकाबलों में हॉकी हिम ने हॉकी भोपाल को 5-0 से पराजित कर दिया। हॉकी चंडीगढ़ ने दिल्ली हॉकी को 5-1 से हराया। हॉकी कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ हॉकी को 5-2 से शिकस्त दे दी।

हॉकी मिजोरम ने हॉकी महाराष्ट्र को 3-1 से हराया। इसी तरह बालक वर्ग में खेले गए लीग मुकाबलों में सर्विस स्पोट्र्स कंट्रोल बोर्ड ने मुंबई हॉकी एसोसिएशन को 5-2 से पराजित किया। हॉकी झारखंड ने छत्तीसगढ़ हॉकी को 9-0 से हराकर एक तरफा मुकाबला जीता। एक अन्य मुकाबले में पंजाब एंड सिंध बैंक ने हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु को 3-2 से शिकस्त दी। हॉकी चंडीगढ़ और दिल्ली हॉकी के बीच का मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा।

पृथ्वी की घातक गेंदबाजी से भोपाल अंतिम चार में

भोपाल में पृथ्वी ङ्क्षसह तोमर (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी की मदद से भोपाल डिवीजन ने रीवा को 7 विकेट से हराकर अंडर-18 एसएम खान ट्रॉफी इंटर डिवीजनल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जहां उसका सामना नमर्दापुरम से 2 मई को भोपाल में होगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल में इंदौर और ग्वालियर के बीच भोपाल में ही होगा। रीवा में खेले गए क्वार्टरफाइनल में रीवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.4 ओवर में मात्र 102 रन बनाकर सिमटी। मोहम्मद जैद ने 37, पृथ्वी सिंह तोमर ने 18 रन बनाए। रीवा के लिए सौम्य पांडे ने दो विकट चटकाए।

उसकी ओर से सर्वाधिक शार्दुल ठाकुर ने 35 और रिषभ शुक्ला ने 23 रन बनाए। भोपाल के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए पृथ्वी ङ्क्षसह तोमर ने 6 खिलाडिय़ों को पेवेलियन की राह दिखाई। अरबाजउद्दीन ने 2 विकेट लिए। जवाब में उतरी भोपाल की टीम ने 22.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए। मोहम्मद जैद ने 37, पृथ्वी सिंह तोमर ने 18 रन बनाए। रीवा के लिए सौम्य पांडे ने दो विकट चटकाए।

Story Loader