12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मच्छरों के आतंक से हैं परेशान? तो अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

मच्छर भगाने का उपाय - अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

2 min read
Google source verification
natural tips for Mosquito Killer

natural tips for Mosquito Killer

भोपाल. गर्मी हो या बरसात मच्छरों के आतंक से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। मच्‍छरों से बीमारी का डर भी बना रहता है। खासकर गर्मी के मौसम में मच्छरों से नींद ***** हो जाता है। बाजार में बहुत सारे रासयनिक जहर बिक रहे। ये रासायनिक जहर आपको नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे में इनके ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए। मच्छरों के आतंक से बचने के लिए आज वो आसान टिप्स बता रहे जिनसे मच्छरों को दूर भगाया जा सकता है...

1 . मच्छरदानी का उपयोग करें -

मच्छर से बचने के लिए मच्छरदानी सबसे अच्छा उपाय है। इससे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता और नींद भी अच्छी आती है। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग जरूर करें। मच्छरदानी के प्रयोग से मच्छरों से छुटकारा मिल सकता है। बशर्ते इस बात का ध्यान रहें कि मच्छरदानी अच्छी क्वालिटी का हो जिसमें मच्छर न घूस पाए। और सोते समय बिस्तर के चारों तरफ से मच्छरदानी को दबा दें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें की मच्छरदानी में एक भी मच्छर पहले से छुपे न हो।

2. बॉडी ऑयल -

मच्छर को तेल से नफरत होती हैं। इसलिए मच्‍छरों से बचने के लिए बॉडी ऑयल से बॉडी स्प्रे बना सकते हैं या सिर्फ इसकी कुछ बूंदों को अपनी त्वचा पर लगा ले। इससे मच्छर आपको नहीं काट पाएंगे। नारियल तेल में लौंग का तेल मिलाकर त्वचा पर लगाने से मच्छर पास नहीं आते। दूसरा नीम की पत्तियां सुलगाने और पुदीने का तेल लगाकर सोने से मच्छर से बचा जा सकता है।

3. कपूर -

कपूर के कई फायदे हैं। इससे मच्छर तो भागते हैं साथ में कपूर वातावरण को भी स्वच्छ रखता है। सोते समय मच्छर से बचने के लिए रूम कपूर जलाएं इससे नींद अच्छी आती है और मच्छरों से भी बचा जा सकता है। यही नहीं तुलसी के पौधे को कमरे दरवाजे के पास रखने से भी मच्छर को भगाने में कारगर है।

4. नींबू, लौंग और लहसुन -

मच्छर से बचने के लिए नींबू, लौंग और लहसुन अच्छे घरेलु नुस्खें हैं। नींबू को बीच से काट लें और उसमें कुछ लौंग धंसा कर नींबू को उस जगह पर रख दें जहां मच्छरों के होने की आशंका सबसे अधिक हो। इससे मच्छर-मक्खियां दूर भागती हैं। साथ ही लहसुन की 5 से 6 कलियों को कूटकर एक कप पानी में मिलाकर कुछ देर के लिए उबाल लें। इस पानी को एक स्प्रे बॉटल में भरकर घर के अलग-अलग कोनों में छिड़काव करने से मच्छर दूर भागते हैं।

5. अजवाइन और सरसों का तेल -

रूम में अजवाइन पाउडर और सरसों के तेल को मिलाकर गत्ते के टुकड़ों को रख लें और कमरे में ऊंचाई पर रख दें। इससे मच्छर को भगाने में मदद मिल सकती है। साथ ही कमरें में पुदीने के पत्तों के रस का छिड़ाव करने से मच्छर दूर भागते हैं। इससे शरीर में भी लगा सकते हैं।