गुलाब के फूल भी दिए
एमपी नेवल यूनिट के कैडेट्स ईदगाह हिल्स स्थित टीबी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने टीबी पीडि़त मरीजों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मरीजों को गुलाब के फूल एवं गेटवेल सून ग्रीटिंग कार्ड्स भी दिए। हॉस्पिटल विजिट से पहले यूनिट की कमांडिंग अफसर कमांडर भक्ति गौखले एवं चीफ इंस्ट्रक्टर सीपीओ ओम प्रकाश ने कैडेट्स को गाइडलाइंस बताई। इस सामाजिक गतिविधि में पीआई स्टाफ से प्रदीप दीक्षित, कैडेट कैप्टेन अस्मा खान, लीडिंग कैडेट विभा रानी, कैडेट अर्पिता दुबे, पंकज तिलवानी, निकिता वरकड़े के साथ ही अन्य 25 कैडेट्स शामिल थे।