भोपाल

नवरात्रि व्रत में खाएं ये स्पेशल व्यंजन, 9 दिन रहेंगे सेहतमंद

आज हम आपको व्रत के दौरान खाने-पीने से लेकर ध्यान रखने योग्य जरूरी बाते बता रहे हैं .......

2 min read
Sep 27, 2022
navratri fasting food

भोपाल। शारदीय नवरात्रि का उत्सव देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। अधिकांश महिलाएं एवं पुरूष नवरात्रि पर्व पर उपवास आदि रखे हुये हैं। व्रत रखने से शरीर के विकार नष्ट होते हैं लेकिन हमें अपनी क्षमतानुसार उपवास रखना चाहिए। कई बार भुख लगने पर भी व्रत के दौरान भक्तगण कुछ नहीं खाते जिससे शारीरिक संतुलन बिगड़ जाता है। आज हम आपको व्रत के दौरान खाने-पीने से लेकर ध्यान रखने योग्य जरूरी बाते बता रहे हैं .......

नवरात्रि व्रत पर ध्यान रखें

व्रत के समय सेहतमंद रहना और उपवास भी धारण करना यह दोनो जरूरी है। लेकिन इसके लिये देवी के नौ स्वरूपों के अनुसार navratri fast recipes फल, पेय और फलों/कंदमूलों से बने व्यजनों का आहार कर सकते हैं।

व्रत में मन, काम, आहार, आत्मा पर नियंत्रण रखना होता है। न कि जबरन भूख पर काबू पाना। उपवास में नियमित दिनचर्या में सुधार लाना और नियमित स्नान, पूजा-अर्चना इत्यादि के बाद नाश्ता करना जो आपको दिनभर सेहतमंद रहे। व्रत में इतना भी न खाये कि आपको परेशनी हो।

मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो

व्रत अधिकांश लोग मोटापे की समस्या को खत्म करने के लिये भी करते हैं। लेकिन कई बार व्रत करने से भी मोटा दूर नहीं होता। जिसकी वजह अनियमितता होती है। नियमित हल्का आहार, उचित मात्रा में पानी का सेवन कई बार करने से मोटापे पर कंट्रोल किया जा सकता है। इन बातों का ध्यान में रखते हुये उपवास करने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ नष्ट हो जाता है।

उपवास में सेहत का ध्यान रखना जरूरी

नवरात्रि में नव देवी यानि नौ दिनों तक हम देवी दुर्गा की अराधना करते हैं। और आस्था को ध्यान में रखते हुये सेहत के लिये नौ दिनों में उपवास करते हैं। इस दौरान आहार में कुछ चीजों और खाद्य पदार्थों से परहेज करते हैं। व्रत यदि सही तरीके और नियमबद्ध तरीके से किया जाए तो आपके लिए सेहतमंद हो सकता है।

व्रत में क्या खाना चाहिए

नवरात्रि व्रत में दूध, पनीर भरा हुआ कुट्टू का चीला, नारियल पानी और सेब, सब्जियों के साथ साबुदाना खिचड़ी, दही, शकरकंद का चाट आवश्यकता सुबह 7 बजे, दोपहर 2 बजे और रात्रि में 8 बजे समय के अनुसार खा सकते हैं। लस्सी, बेक्ड साबुदाना और आलू वड़ा, ग्रीन टी, अमरूद, कुट्टू की रोटी, दही वाले आलू, अनार का रायता, मिंट चटनी के साथ ग्रिल्ड पनीर, लौकी की खीर समयानुसार खा सकते हैं। राजगिरा और मखाना का दलिया, लेमोनेड और पपीता, सावां के चावल का पुलाव और पुदीना का रायता, मिक्स्ड फ्रूट में दही और हनी मिलाकर, पनीर की खीर का आहार उचित मात्रा में कर सकते हैं।

दही के साथ ड्राई फ्रूट्स और किशमिश, पल्प के साथ नारंगी का जूस, लौकी की सब्जी, राजगिरा की रोटी और सेब का रायता, राजगिरा और मखाने का खीर, राजगिरा खीर का सेवन कर सकते हैं। चीकू मिल्कशेक, ग्रिल्ड अरबी कटलेट, मिंट लेमोनेड, पियर (नाशपाती), आलू ग्रेवी और कुट्टू रोटी, अनानास का रायता, केला का चिप्स, बादाम का दूध का आहार खाकर व्रत और सेहतमंद रह सकते हैं। नाश्ते में स्किम्ड मिल्क, व्रत के लड्डू, पल्प वाला अनानास का जूस, बेक किया हुआ साबुदाना और आलू की टिक्की, दही, कुट्टू पकौड़ा और इमली चटनी, फ्रूट्स के साथ क्रीम खा सकते हैं।

Published on:
27 Sept 2022 02:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर