15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Navratri 2022: माता रानी, भगवान शिव के टैटू हैं फैशन इन, यूवी टैटू का भी बढ़ा ट्रैंड

अब यूथ अपने आइडल को, लव, एक्स लव, फैमिली या कुछ मीनिंग रखने वाले टैटू बनवाने में ज्यादा सहज महसूस करते हैं। टैटू ट्रैंड के साथ आपको बता रहे हैं किन चीजों का रखें ध्यान, वरना हो सकते हैं ये नुकसान...

2 min read
Google source verification
tattoo.jpg

भोपाल। युवाओं में टैटू गुदवाने का चलन काफी ओल्ड हो चुका है। लेकिन उसके मायने हर बार बदलते रहते हैं। कभी फैशन या स्टेटस सिंबल के लिए बनाया जाने वाला टैटू अब यहीं तक सीमित नहीं रहा। बल्कि अब यूथ अपने आइडल को, लव, एक्स लव, फैमिली या कुछ मीनिंग रखने वाले टैटू बनवाने में ज्यादा सहज महसूस करते हैं। इनमें मिनिमल, कलर्ड रियलिज्म, ज्योमेट्री के साथ ही नवरात्रि के इन दिनों में माता-रानी के टैटू ट्रैंड में हैं। टैटू ट्रैंड के साथ आपको बता रहे हैं किन चीजों का रखें ध्यान, वरना हो सकते हैं ये नुकसान...

यूवी टैटू गुदवाने का ट्रैंड
आजकल यूथ में यूवी टैटू गुदवाने का ट्रैंड है। यह ऐसे टैटू हैं जो सामान्य टैटू के अपेक्षा बहुत अलग होते हैं। रात में इन टैटू का देखना बेहद खूबसूरत लगता है। यूवी टैटू की खासियत यह है कि दिन के उजाले में तो ये टैटू दिखते ही हैं, साथ ही अंधेरे में ये और भी चमकने लगते हैं। अंधेरे में रेडियम की तरह चमकने वाले इन टैटू का फैशन काफी पॉपुलर हो रहा है। इसलिए इसे ब्लैक लाइट टैटू भी कहते हैं। अंधेरे में किसी छोटी लाइट की तरह चमकने से पता चलता है कि यह कोई सामान्य टैटू नहीं है, बल्कि यूवी टैटू है। सामान्य टैटू की तुलना में यह टैटू अलग तरह से बनाया जाता है। यूवी टैटू की इंक में फास्फोरस मिलाया जाता है। इसीलिए वह अंधेरे में चमकता है।

इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं
लॉस एंजिल्स (अमेरिका) की टैटू आर्टिस्ट सामंथा बताती हैं कि 25 में से एकाध व्यक्ति पर ही इसका बुरा प्रभाव होता देखा गया है। वह भी थोड़ा इरिटेशन और स्किन पर दाग के रूप में सामने आता है। हालांकि, जिस व्यक्ति को यह प्रॉब्लम हुई उसे बहुत सी एलर्जी प्रॉब्लम पहले से थीं। ये टैटूज पांच साल तक स्किन पर रहते हैं, उसके बाद मिटने लग जाते हैं।

अनुभवी से ही बनवाएं टैटू
यूवी टैटू अगर अनुभवी आर्टिस्ट से बनवाया जाए तो ये मामूली रोशनी में गायब हो सकते हैं। खासकर उन लोगों के लिए, जिन्हें टैटू दिखाना पसंद नहीं। इसे अनुभवी आर्टिस्ट से ही बनवाएं, वरना इसके परिणाम हानिकारक हो सकते हैं। कभी-कभी स्किन इंक को रिजेक्ट कर देती है, जिससे चिड़चिड़ापन होने लगता है। वैसे इनविजिबल टैटू दो साल तक गायब नहीं होते।

आजकल ट्रेंड में ये टैटू
टैटू ट्रैंड पिछले कई सालों में लगातार बदला है। पहले जहां कुछ भी डिजाइन बनवा लिए जाते थे। वहीं आज यूथ जिंदगी में मायने रखने वाले, आदर्श वाले टैटू ज्यादा पसंद कर रहे हैं। नवरात्रि के इन दिनों में माता-रानी के टैटू के साथ ही भगवान शिव, भगवान कृष्ण और मोर पंख के टैटू फैशन इन है।

होते हैं ये नुकसान

सावधानी बरतना है जरूरी
आपको बता दें कि टैटू बनवाने से पहले लोगों को हेपेटाइटिस बी का टीका लगवा लेना चाहिए। इसके अलावा आपको किसी स्पेशलिस्ट से ही टैटू बनवाना चाहिए, जो इस कला में माहिर हो। स्पेशलिस्ट उपकरण और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। जिस जगह पर टैटू बनवाएं वहां पर रोजाना एंटीबायोटिक क्रीम जरूर लगाते रहें।