
भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के ट्वीट पर मध्यप्रदेश की सियासत में घमासान मच गया है। दरअसल बीवी श्रीनिवास ने बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने को लेकर एक स्वागत ट्वीट किया। श्रीनिवास ने नकुल दुबे और प्रियंका गांधी की एकसाथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उत्तरप्रदेश के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री नकुल दुबे का कांग्रेस परिवार में स्वागत है। यहां तक तो ठीक था लेकिन सियासी बवंडर तब मच गया जब श्रीनिवास के इस ट्वीट पर पीआरओ जनसंपर्क नीमच ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बुझे हुए चिरागों से रोशनी नहीं आती है, कांग्रेस एक डूबता जहाज है।
तन्खा ने सरकार से पूछा सवाल
पीआरओ जनसंपर्क नीमच की ओर से किए गए इस ट्वीट को लेकर विवेक तन्खा ने शिवराज सरकार पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पीआरओ एक सरकारी नौकर है। कांग्रेस के विरूद्ध यह ऑफिसियल पोस्ट करने की हिमाकत कैसे की। क्या शिवराज सिंह की सरकार में सरकारी नौकरों को इसकी छूट है। एक दिन यह व्यक्ति को इस कृत्य के लिए दंडित होगा।
सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा ट्वीट
पीआरओ जनसंपर्क नीमच की ओर से बीवी श्रीनिवास के ट्वीट पर किए गए इस ट्वीट की चर्चा आज सुबह से ही सोशल मीडिया में छिड़ी हुई है। लोग इस स्क्रीनशॉट को तेजी से वायरल कर रहे हैं। लोगों ने सवाल खड़ा किया है कि सरकारी ट्विटर से आखिर इस तरह का ट्वीट कैसे किया गया। वाकई ये सवाल खड़ा होता है कि क्या एक सरकारी ट्विटर हैंडल से इस प्रकार सियासत पर कॉमेंट करना क्या ठीक है?
Published on:
27 May 2022 06:49 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
