28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कभी फीस भरने के लिए नहीं थे पैसे, अब फैशन वर्ल्ड में बनाया मुकाम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से बीएससी (कंप्यूटर साइंस) करने के बाद परिवार भी आगे की पढ़ाई के लिए तैयार न था।

3 min read
Google source verification

image

Anwar Khan

Sep 26, 2016

New York Fashion Week

New York Fashion Week

भोपाल। सपना देखने का शौक तो सभी को होता है लेकिन उसे पूरा करने का जज्बा बहुत कम लोगों में ही देखने मिलता है। जोश और हौंसले के दम पर अपने सपनों में जिंदा रखा विदिशा की वैशाली सडांगुले ने, जो जल्दी ही न्यूयार्क फैशन वीक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मप्र के छोटे से जिले विदिशा वे निकलकर न्यूयार्क के रैंप तक पहुंचने का सफर वैशाली के लिए मुश्किलों से भरा रहा लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। यही वजह है कि आज वे दुनिया में अपना नाम करने जा रहीं हैं।

New York Fashion Week


कभी करती थीं प्राइवेट जॉब
वैशाली बताती हैं कि कि ग्रेजुएशन के बाद करियर को किस दिशा में ले जाएं यह तय नहीं किया था लेकिन सपना था कि कुछ ऐसा करूं ताकि दुनिया में नाम हो। विदिशा में यह संभव नहीं था। इसी उधेड़बुन के साथ भोपाल आ गई। एक सहेली की मदद से ऑफिस असिस्टेंट के रूप में काम करना शुरू किया।

इसके बाद एक छोटे से फैशन इंस्टीट्यूट में जाना शुरू किया, लंबे समय तक फीस नहीं भर पाई, इसलिए छोडऩा पड़ा। फेब्रिक्स और फैशन डिजाइनिंग के बारे में अब तक थोड़ा समझ आने लगा था। इसी बीच बड़ोदरा के एक डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट में नौकरी मिल गई। यहां से एक फैशन शो में मुंबई जाने का मौका मिला, जहां मेरी ड्रेसेज को सराहा गया।




New York Fashion Week

आसान नहीं रहा मुंबई का सफर
मुंबई और फैशन जगत के बारे में लोगों से बहुत कुछ सुना था इसलिए मन में डर था। 2001 में मुंबई के मलाड में बुटीक शुरू किया। दो साल बाद कोलार स्थित मंदाकिनी कॉलोनी निवासी प्रदीप सडांगुले से शादी की।

प्रदीप से पहली मुलाकात 1995 में बड़ौदा में आयोजित एक यूथ फेस्टिवल के दौरान हुई थी। एप्रोच बढ़ी तो 2009 में दिल्ली के पॉल एकेडमी ऑफ फैशन से पीजी डिग्री ली। डिग्री पूरी होते ही पहली बार बतौर फैशन डिजाइनर लेक्मे फैशन वीक में भाग लिया।




मप्र को दिलाना है पहचान
वैशाली कहतीं हैं कि मप्र के चंदेरी और महेश्वरी फेब्रिक्स की काफी डिमांड हैं। मैं इन्हें फैशनेबल टच देकर इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाना चाहती हूं। मेरे काम को देखकर फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) ने मेंबर बना लिया।

दो माह पहले एक फैशन शो के लिए न्यूयॉर्क गई थी। वहां मेरे डिजाइन्स को सराहा। इनमें से किसी ने न्यूयॉर्क फैशन वीक की जूरी को मेरा काम दिखाया। जूरी ने इसे पसंद किया और अचानक एक दिन न्यूयॉर्क फैशन वीक में हिस्सा लेने के लिए बुलवा लिया।




vaishali

ये भी पढ़ें

image