4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घुमाने के बहाने इंदौर ले गया और लूटी आबरू, भाभी का मामा है आरोपी दरिंदा

5 दिन तक इंदौर में साथ रखने के बाद आरोपी ने पीड़िता को बस से वापस भोपाल भेज दिया...

2 min read
Google source verification
bhopal.jpg

भोपाल. भोपाल में एक नवविवाहिता ने अपनी भाभी के मामा के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। आरोपी रायसेन जिले का रहने वाला है जो फिलहाल फरार है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसने घुमाने के बहाने इंदौर ले गया था जहां पांच दिन अपने साथ रखा और शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। 5 दिन बाद आरोपी ने उसे भोपाल की बस में बैठाकर वापस भोपाल पहुंचा दिया। भोपाल लौटने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है।

ये है पूरा मामला
24 साल की नवविवाहिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी 2 जुलाई 2022 को जैसीनगर जिला सागर में हुई थी। पति भोपाल में जॉब करते हैं इसलिए वो 29 नवंबर 2022 को पति के साथ भारत नगर पिपलानी में रहने आ गयी। रिश्तेदार होने के कारण भाभी के मामा धर्मेन्द्र प्रजापति निवासी इमलिया जिला रायसेन से उसकी फोन पर बातचीत होती रहती थी। उसने एक बार शादी का प्रस्ताव भी रखा था लेकिन उसने मना कर दिया। पीड़िता ने बताया कि 3 दिसंबर 2022 की सुबह 10 बजे भाभी का मामा धर्मेन्द्र उसके भोपाल वाले घर पर आया। उस वक्त पति घर पर नहीं था। धर्मेन्द्र ने उससे बातचीत की और कहा कि मेरे साथ इंदौर चलो घूमेंगे फिरेंगे और वहीं पर शादी कर लेंगे। मैं उसके बहकावे में आ गई और उसके साथ कार से इंदौर चली गई।

यह भी पढ़ें-मां-बेटी ने महिला को दौड़ा-दौड़कर पीटा, थाने में घुसकर बचाई जान, देखें वीडियो

5 दिन साथ में रखा और रेप किया
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कार से इंदौर ले जाकर धर्मेन्द्र ने उसे एक मकान में रखा मकान किसका था इसके बारे में उसे नहीं पता। फिर 5 दिसंबर की रात में उसके साथ बलात्कार किया और जब उसने विरोध किया तो शादी करने का भरोसा दिलाया। लेकिन बाद में धर्मेन्द्र शादी की बात से मुकर गया और 8 दिसंबर को उसे बस में भोपाल के लिए बैठा दिया। घर पहुंचकर पीड़िता ने अपने पिता व पति को आरोपी धर्मेन्द्र की करतूत के बारे में बताया और पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें- पुलिस से सेटिंग, होटल वालों से जुगाड़, जहां चाहो वहां मिलेगी लड़की, स्टिंग ऑपरेशन