24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं होगा जमीन खरीद में फ्रॉड : रजिस्ट्री कराने से पहले आप खुद कर सकते हैं खसरे की जांच – पड़ताल

पंजीयन विभाग ने वेबसाइट पर रिकॉर्ड अपडेट किया। रजिस्ट्री कराने से पहले खुद कर सकते हैं, खसरे की जांच-पड़ताल।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Oct 2022, 3:27 PM IST

News

नहीं होगा जमीन खरीद में फ्रॉड : रजिस्ट्री कराने से पहले आप खुद कर सकते हैं खसरे की जांच - पड़ताल

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जमीनों की खरीद फरोख्त के दौरान हो रहे फर्जीवाड़े से बचने के लिए पंजीयन विभाग ने अपनी साइट में खसरे के कॉलम में जिले का रिकॉर्ड अपडेट कर दिया है। इसमें तीनों तहसीलों हुजूर, बैरसिया और कोलार के जमीन संबंधी खसरों की जानकारी उपलब्ध है।

इस व्यवस्था का फायदा ये है कि, अब रजिस्ट्री कराने से पहले आप खुद ही खसरा नंबर से जांच कर सकते हैं। कोरोना काल में भू अभिलेख और पंजीयन विभाग ने जिले के एक-एक राजस्व निरीक्षण मंडल, गांव, पटवारी हल्का, भोपाल शहर के खसरों को साइट पर अपडेट कर दिया है। इसमें चाहें तो भू स्वामी के नाम से भी जमीन सर्च की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- सड़क हादसे के बाद सामने आई अस्पताल की लापरवाही, मृत बच्ची का शव बिना पोस्टमार्टम रेफर कर दिया दूसरे जिले के अस्पताल


क्या कहते हैं जिम्मेदार ?

इस संबंध में जिला पंजीयक प्रभारी सम्पदा स्वप्नेश शर्मा का कहना है कि, अब साइट को और अपडेट किया है। इसमें कई तरह की जानकारी आम आदमी खुद देख सकता है। इससे लोगों को जमीन की खरीद फरोख्त में होने वाले फ्रॉड से छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- खुशहाली के लिए अजब परंपरा : जमीन पर लेट जाते हैं मन्नतधारी, ऊपर से दौड़ते हुए गुजरती हैं सैकड़ों गायें, VIDEO


प्रोजेक्ट की जांच भी कर सकते हैं

इसी साइट में रेरा रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन में जाकर राजधानी ही नहीं प्रदेश के किसी भी अप्रूव्ड बिल्डर के प्रोजेक्ट की जानकारी की जा सकती है। बिल्डर के पास रेरा में रजिस्ट्रेशन है या नहीं। टीएंडसीपी से क्या नक्शा पास है और बिल्डर बना क्या रहा है। सब कुछ इसमें देखा जा सकता है।

यहां खुद ब खुद घूमने लगा शिवलिंग का कलश, देखें चमत्कारी वीडियो